झांसी।
भगवान श्री सहस्रबाहु अर्जुन के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में झांसी में 15 नवंबर को एक विशाल बाइक/स्कूटर रैली निकाल कर कलचुरी समाज की एकता का उद्घोष किया गया।
अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा के तत्वावधान में बंसल कालोनी से शुरू हुई यह रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए राजगढ़ में संपन्न हुई।
रैली के संयोजक एवं अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक राय ने बताया कि रैली का आयोजन समाज के लोगों में एकता, संगठन एवं भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के आदर्शों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से किया गया था। रैली का शुभारंभ बंसल कालोनी स्थित सिद्धेश्वर मंदिर से हुआ जहां भगवान सहस्रबाहु की पूजा अर्चना के बाद डा. अशोक राय ने रैली को हरी झडी दिखाई।
इन मार्गों से गुजरी रैली
रैली नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों सिद्धेश्वर से बीकेडी, खंडेराव गेट, पंचकुइया, मानिक चौक, रानी महल, मिनर्वा, किला रोड, जीवनशाह, इलाइट और फिर इलाइट से फिर बीकेडी, चित्रा, सीपरी, सदर, कानपुर चुंगी, हवाना रेस्ट्रो, जेल चौराह से होते सहस्त्रबाहु चौक पहुंची और हँसारी होकर राजगढ़ में यात्रा का समापन किया गया। समापन स्थल पर भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी रही।
जगह-जगह स्वागत
सिद्देश्वर पर रैली का स्वागत अमित राय के महावीर पेंट की टीम द्वारा किया गया। अंतिया ताल पर राजेंद्र राय ने स्वागत किया। शारदा हिल्स पर अंकित राय (आसरा कंस्ट्रक्शन) द्वारा स्वागत हुआ। माणिक चौक रीमंड शॉप पर आशीष बुधरानी द्वारा, ईलाइट चौक पर अनूप शिवहरे ‘देहाती’ ने स्वागत किया। सिविल लाइन डॉ अशोक राय के ऑफिस पर सुग्रीव राय एवं आसरा ग्रुप की टीम की ओर से यात्रा पर पुष्प वर्षा कराई गई। हवाना रेस्ट्रो पर अवधेश निरंजन द्वारा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। राजगढ़ पर युवा अध्यक्ष मयंक राय द्वारा जेसीबी से 5 कुंतल फूलों की बड़ी माला पहनाकर डा. अशोक राय का विशेष स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान कलाकारों ने रावण-सहस्त्रबाहु युद्ध का प्रदर्शन भी किया।
बड़ी संख्या में बुलेट बाइक
सैकड़ो जोशीले युवाओ द्वारा बुलेट बाइक का उपयोग आकर्षण का केंद्र रहा। खास बात यह रही कि बहुत कम समय में सूचना मात्र से बड़ी संख्या में लोग न केवल रैली में पहुंचे, बल्कि पूरे दिन आयोजन में भागीदारी की। रैली के आयोजन में मुख्य अतिथि डॉ. विष्णु राय (पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष), विशिष्ट अतिथि बाबूलाल बब्बू राय (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, टीकमगढ़) रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र राय ने की। युवा जिलाध्यक्ष मयंक राय का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा ।
जन्मोत्सव पर जलाएं दीप
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक राय जी ने अंत में सभी समाजबंधुओं को भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के जन्मोत्सव की बधाई देते हुए रैली को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी समाजबंधुओं से जन्मोत्सव पर भगवान सहस्रबाहु की चित्र पर दीप जलाने और अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर उनकी चित्र पोस्ट करने का आह्वान किया।
रैली में इनकी अहम भागीदारी
कार्यक्रम में महिला इकाई कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संगीता राय, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय राय, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुमित राय, प्रदेश संगठन मंत्री मदन चंद राय, वरिष्ठ समाजसेवी नरेश राय , सभासद अमित राय, सुरेंद्र राय, दीपक शिवहरे, सभासद पंकज राय , राजकुमार राय, रवि किशोर राय, बृजेन्द्र राय, देवेंद्र राय, अनूप शिवहरे ‘देहाती’ सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी शामिल रहे।। इसके अतिरिक्त सुरेन्द्र राय, चन्द्रमोहन राय, रामअवतार राय, जगजीवन राय, राजेन्द्र राय, राजकुमार राय (लल्ला), भगवती शिवहरे , राकेश राय, मुकेश राय मऊ, चन्द्रप्रकाश राय, राजेन्द्र राय, विनोद राय, कैलाश चंद राय, शिवम राय, सत्येन्द्र राय, रामकृपाल राय, मुरली राय, संतोष राय, अजय राय, प्रमोद राय हंसारी, सतीश राय, राजकुमार राय मूनसिटी , अशोक राय , हेमन्त राय, बी के माते बबलू राय, राकेश राय भी कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई।
रैली में रामस्वरूप राय कक्का, हिरदेश राय अध्यक्ष, जीतू शिवहरे, राजू शिवहरे, विकास राय , विवेक राय, रमेश राय, रामकुमार राय, गिरजेश राय, अवनीश राय, राजेश राय, कोमल राय, सुभाषचंद्र राय, सुरेंद्र राय प्रधान, सागर राय, वैभव राय, रामावतार राय, शालिकराम राय , रामबाबू शिवहरे,राजेन्द्र राय , नरेश राय, सुनील राय, मुरारी राय , निखिल राय, शुभ राय, नरेश शिवहरे, चतुर्भुज राय, केशव राय, अमन राय , गिरजाशंकर राय, मनोज राय, हेमन्त राय, संजय महाजन, मनोज जायसवाल, सुरेन्द्र राय, डॉ रामनारायण राय, संजीव जायसवाल, जयप्रकाश राय, राजकुमार राय, आशीष राय, रविन्द्र राय, अरविन्द राय, कौशल राय, रणजीत राय, शैलेंद्र राय, नीरज राय, लक्ष्मी राय, भूपेन्द्र राय, आशुतोष राय, विनीत जायसवाल , नीलेश शिवहरे, संजय राय, राहुल राय, सुमित राय, मोनू राय, गोलू राय, जीतू राय , पंकज राय , सुदामा राय , रवींद्र राय रब्बू , सुरेश राय, डॉ अनूप राय, संतोस राय माते, सोनू राय इंजी सौरव राय, विशाल राय, अंकित राय , पुष्पराज राय, आकाश राय गोलू, अमित राय, अभिषेक राय, युवराज राय, अनुज राय, अमृत राय, सहित अनेक समाजसेवी एवं संगठन पदाधिकारी स्वजातीय साथी शामिल हुए।
समाचार
समाज
झांसी में सहस्रबाहु जन्मोत्सव पर विशाल बाइक रैली; जगह-जगह स्वागत; हैहय कलचुरी महासभा का भव्य आयोजन
- by admin
- November 16, 2026
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1 hour ago

















