August 7, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

आगराः गुप्ता (शिवहरे) परिवार ने रामनवमी पर मनाया राम दरबार का 38वां स्थापना दिवस; भारद्वाज आश्रम में भगवान के नयनाभिराम दर्शन

आगरा।
आगरा में पुलिस लाइन स्थित भारद्वाज आश्रम (हरिया की बगीची) में ‘राम दरबार’ का 38वां स्थापना दिवस बुधवार रामनवमी को घूमघाम ले मनाया गया। इस अवसर पर राम-दरबार की स्थापना कराने वाले स्व. डा. हृदयनाथ गुप्ता (शिवहरे) के परिवार ने राम दरबार समेत सभी स्वरूपों को नई पोशाक अर्पित की। इस दौरान महिलाओं ने भगवान राम के जन्म की बधाइयों व भजन-कीर्तन हुआ। महाआरती के पश्चात सभी ने प्रसादी प्राप्त की।

बता दे कि स्व. डा. हृदयनाथ गुप्ता ने 1986 में भारद्वाज आश्रम (हरिया की बगीची) में राम दरबार की स्थापना कराई थी। डा. हृदयनाथ गुप्ता जीवित रहते हर वर्ष चैत्र नवरात्र की रामनवमी के दिन राम दरबार का स्थापना दिवस मनाते रहे। उनके प्रयाण के पश्चात उनके परिवार ने इस परंपरा को जारी रखा। गत दस वर्षों से डा. हृदयनाथ गुप्ता के पौत्र एवं श्री राजेंद्र कुमार गुप्ता के पुत्र श्री नवनीत गुप्ता एवं पुत्रवधु श्रीमती पूजा गुप्ता इस कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं।

श्री नवनीत गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पूजा गुप्ता ने रामनवनी की सुबह भारद्वाज आश्रम पहुंचकर राम दरबार समेत मंदिर में विराजमान सभी स्वरूपों की पोशाक अर्पित की। दोपहर ठीक 12 बजे भगवान राम के जन्म की घड़ी में भक्तों को लाल रंग की सुंदर पोशाक में भगवान राम और माता सीता के नयनाभिराम दर्शन प्राप्त हुए। इस दौरान राम दरबार की विशेष महाआरती का आयोजन हुआ जिसके बाद महिलाओं ने भजन-कीर्तन और राम-जन्म की बधाइयां गाईं। प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। श्री नवनीत गुप्ता कहते हैं कि पूर्वजों की धरोहरों का संरक्षण और रखरखाव उनके वंशजों का कर्तव्य होता है, हम हर साल इस कर्तव्य का निर्वहन करते हैं। इस बहाने पूरा परिवार एक जगह एकत्र भी हो जाता है।

इस दौरान श्री जगमोहन गुप्ता, श्री राजेंद्र कुमार गुप्ता, नंदकिशोर गुप्ता-सुमन गुप्ता, श्यामकिशोर गुप्ता-पूजा गुप्ता, गोपेश गुप्ता-स्मृति गुप्ता, अंजनी-अजय गुप्ता, वीना गुप्ता-सौरभ गुप्ता, अनीता गुप्ता-राहुल गुप्ता, अनुराग, विनायक, राघव, माधव, अर्चित, आर्या और आराध्या समेत सभी संपूर्ण गुप्ता परिवार उपस्थित रहा। अतुल शिवहरे (ट्रांसयमुना), आकाश शिवहरे, राजीव गुप्ता समेत कई शिवहरे समाजबंधु व महिलाएं भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

विवेक गुप्ता बने ‘शिवहरे समाज एकता परिषद’ के इटावा

समाचार

वाराणसी में FIKA का मंथन; संरचना में परिवर्तन के

समाचार, समाज

काशी में जुटा ‘कलचुरी महाकुंभ’; ‘एक नाम एक पहचान’

शिक्षा/करियर

झांसी के कलचुरी समाज ने लगातार 11वें वर्ष किया

समाचार

शिव की काशी में रहेगा सहस्रबाहु वंशजों का जमावड़ा;

समाचार

गुरू से बड़ा न कोय…; प्रदेश अध्यक्ष अशोक राय