October 30, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

आगरा निवासी श्री भोजराज शिवहरे का गोरखपुर में निधन, अंतिम संस्कार 17 अप्रैल को

गोरखपुर/आगरा।
मूलतः आगरा निवासी श्री भोजराज शिवहरे का आज गोरखपुर में निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे और कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। 16 अप्रैल की रात 8.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। शिवहरेवाणी के संस्थापक स्व. श्री कामता प्रसाद साहू ‘उदित’ के अनुज श्री भोजराज शिवहरे इंडियन रेलवे में गोरखपुर कार्यरत थे और परिवार के साथ वहीं सेटल हो गए थे। उनकी अंतिम यात्रा रविवार 17 अप्रैल को दोपहर 12 बजे मेडिकल रोड गोरखपुर स्थित उनके निवास से मोक्षधाम के लिए प्रस्थान करेगी जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।  
आगरा में नाई की मंडी स्थित गुजराती पाड़ा निवासी श्री भोजराज शिवहरे (पुत्र स्व. श्री कन्हैयालाल शिवहरे) बहुत कम आयु में रेलवे में नौकरी के चलते गोरखपुर चले गए थे और वहां रेलवे प्रेस से रिटायर होने के बाद परिवार के साथ गोरखपुर में ही सेटल हो गए। वह अपने पीछे धर्मपत्नी श्रीमती सावित्री शिवहरे (रिटायर्ड प्रिंसिपल), तीन पुत्रियों वंदना, अंतु और पूनम के परिवारों को बिलखता छोड़ गए हैं। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

कलचुरी समाज का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गया मउरानीपुर का

समाचार

राष्ट्रीय अध्यक्ष की शपथ से पहले झांसी को ‘कलचुरी

समाचार, समाज

अहमदाबाद में कलचुरी एकता का महाकुंभ बना ‘गरबा महोत्सव’;

समाचार

दुखदः श्री राजेंद्र सिंह चौकसे (सागर वाले) का आगरा

समाचार

AGRA… सज गई पप्पन की ‘मोहब्बत की दुकान’; उपवासी

समाचार, समाज

प्रदेश अध्यक्ष अशोक राय अब हुए डा. अशोक राय;