October 30, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

आगराः श्रीमती शकुंतला देवी (पत्नी श्री जगदीश प्रसाद गुप्ता) की उठावनी 12 मार्च को अपराह्न 3 से 4 बजे

—————–परिवार की ओर से शोक संदेश———————

अत्यंत दुःख के साथ बताना पड़ रहा है कि मेरी धर्मपत्नी श्रीमती शकुंतला गुप्ता का आकस्मिक निधन शुक्रवार दिनांक 10.03.2023 को हो गया है। उठावनी रविवार दिनांक 12.02.2023 को सायं 3 से 4 बजे लोहामंडी में आलमगंज स्थित राधाकृष्ण मंदिर पर होगी। 
शोकाकुलः-
जगदीश प्रसाद गुप्ता (पति)
पदमचंद, बृज शिवहरे (देवर)
अमित गुप्ता-गुंजन गुप्ता (पुत्र-पुत्रवधु)
अमित शिवहरे (भतीजा)
कृष शिवहरे (पौत्र), एन्जिल शिवहरे (पौत्री)
रेखा गुप्ता-सुबोध गुप्ता, रेनू गुप्ता-श्याम गुप्ता, रीना गुप्ता-मनोज गुप्ता (पुत्री-दामाद)
निवासः-36/26, आलमगंज, लोहामंडी, आगरा।
संपर्कः- 8077476032; 8077680113

—————————-

लोहामंडीः श्री जगदीश प्रसाद गुप्ता की धर्मपत्नी श्रीमती शकुंतला देवी का निधन; अंतिम यात्रा सुबह 9 बजे
आगरा।
राधाकृष्ण मंदिर (शिवहरे समाज) समिति के वरिष्ठ सदस्य श्री जगदीश प्रसाद गुप्ता की धर्मपत्नी श्रीमती शकुंतला देवी का निधन हो गया है। 70 वर्षीय शकुंतला गुप्ता हाई ब्लड प्रेशर की मरीज थीं जिसकी वह नियमित दवा लेती थीं। बीती रात (9 मार्च) तक वह बिल्कुल ठीक थीं, शाम को सामान्य भोजन किया, परिवार के लोगों के साथ बातचीत की। लेकिन देर रात करीब 11.30 बजे उन्हें बुरी तरह घबराहट महसूस हुई। परिजनों ने उनका ब्लड प्रेशर नापा तो 180 के पार था। हालत तेजी से बिगड़ती देख परिजन उन्हें तत्काल पुष्पांजलि अस्पताल ले गए जहां उन्हें वेंटीलेटर पर रखकर उपचार शुरू कर दिया गया।  लेकिन, आधे घंटे बाद रात करीब 12.30 बजे चिकित्सकों ने जवाब दे दिया। इसके बाद परिजन उन्हें एसएन इमरजेंसी लेकर दौड़े, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार 10 मार्च को सुबह 9 बजे उनके आलमगंज (लोहामंडी)  स्थित निवास से विद्युत शवदाहगृह, ताजगंज के लिए प्रस्थान करेगी। 
।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

कलचुरी समाज का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गया मउरानीपुर का

समाचार

राष्ट्रीय अध्यक्ष की शपथ से पहले झांसी को ‘कलचुरी

समाचार, समाज

अहमदाबाद में कलचुरी एकता का महाकुंभ बना ‘गरबा महोत्सव’;

समाचार

दुखदः श्री राजेंद्र सिंह चौकसे (सागर वाले) का आगरा

समाचार

AGRA… सज गई पप्पन की ‘मोहब्बत की दुकान’; उपवासी

समाचार, समाज

प्रदेश अध्यक्ष अशोक राय अब हुए डा. अशोक राय;