October 7, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
Uncategorized

आगरा के अमित गुप्ता (शिवहरे) की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत; संभावली चीनी मिल में करते थे काम; हापुड़ रोड पर टैंपो से हादसा

आगरा। 
लोहामंडी में आलमगंज फाटक निवासी श्री मनोहर लाल गुप्ता (शिवहरे) के युवा पुत्र श्री अमित गुप्ता की एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई है। 43 वर्षीय अमित गुप्ता संभावली चीनी मिल में काम करते थे और मिल के काम से हापुड़ गए थे। समाचार लिखे जाने तक पुलिस उनके शव का पोस्टमार्टम करा रही है। शाम को शव मिलने पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
अमित गुप्ता अपने परिवार के साथ संभावली चीनी मिल परिसर में ही कर्मचारियों के लिए बने आवासीय फ्लैट में परिवार के साथ रहते थे। बीते रोज दोपहर को वह चीनी मिल के काम से हापुड़ गए थे। शाम को हापुड़ से वह टैंपो में सवार होकर लौट रहे थे। सवारियों से भरे टैंपों में वह अगली सीट पर ड्राइवर के बगल में बैठे थे। संभावली से कुछ दूर पहले ही टैंपों का अगला पहिया फट गया, अचानक हुए हादसे में अमित को संभलने का भी वक्त नहीं मिला और वह सिर के बल सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद टैंपो चालक अपनी गाड़ी को भगा ले गया। राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस अमित को अचेत अवस्था में हापुड़ के जिला अस्पताल ले गए। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे, वहां अमित की गंभीर हालत देख उन्हें गाजियाबाद के जसोदा हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गाजियाबाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।   
अमित की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। अमित अपने पीछे पत्नी श्रीमती चांदनी गुप्ता, 11 वर्षीय पुत्री सिद्धी औऱ 4 वर्षीय पुत्र कृष्णा को बिलखता छोड़ गए हैं। अमित के पिता श्री मनोहर लाल गुप्ता संभावली से कुछ ही दूर मुरादनगर स्थित आर्डिनेंस फैक्ट्री से रिटायर होने के बाद वहीं सैटल हो गए थे। मुरादनगर में उनके सबसे बड़े पुत्र संजय गुप्ता की मेडिकल शॉप है और वह अपने परिवार के साथ वहीं रहते हैं। दूसरे नंबर के पुत्र अमित गुप्ता आगरा में लोहामंडी स्थित आलमगंज फाटक में अपने पुश्तैनी मकान में रहते हैं। अमित तीसरे नंबर के पुत्र थे। सबसे छोटा पुत्र अश्वनी दिल्ली में जॉब करता है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के सभी लोग संभावली पहुंच गए और अमित की पत्नी श्रीमती चांदनी गुप्ता को किसी तरह संभाला। ग्वालियर से चांदनी के मायके वाले भी पहुंच गए हैं। मृतक अमित के बड़े भाई अजय गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद मुरादनगर में आर्डिनेंस फैक्ट्री के निकट स्थित उनके घर लाया जाएगा जहां शाम को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

आशीष शिवहरे की मौत को लेकर सड़कों पर उतरा

समाचार

इंजीनियर आशीष शिवहरे को किसने मारा? पीड़ित परिवार को

समाचार

आगराः श्रीमती शीला देवी (पत्नी स्व. श्री ओमप्रकाशजी गुप्ता)

समाचार

आशीष शिवहरे की मौत पर योगी से सीबीसीआईडी जांच

समाचार

भाजपा नेता विकास गुप्ता रामसिया बने ओबीसी मोर्चा के

समाचार, समाज

‘राय महासभा झांसी’ के शपथ ग्रहण में कलचुरी एकता