March 10, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

श्री कृष्ण कुमार गुप्ता लाला भाई की उठावनी 3 जुलाई को बुर्जीवाला मंदिर में

उठावनी सूचना
हमारे पूज्य श्री कृष्ण कुमार गुप्ता (लाला) पुत्र स्व. श्री भीकमचंद शिवहरे का स्वर्गवास 01 जुलाई, 2019 को हो गया है। उठावनी बुधवार 03 जुलाई 2019 को अपराह्न 3 से 4 बजे बुर्जीवाला मंदिर प्रतापनगर आगरा में होगी। 
शोकाकुल
दीपक शिवहरे (पुत्र),  शैली-रोहित, पायल-सोनू, रेशू-रवि, बुलबुल-नीतेश (पुत्री-दामाद)
रामलखन शिवहरे (चाचा)
अशोक गुप्ता. योगेश, अश्वनी, सुशील ‘बबलू’, अनूप (भ्रातागण)
जितेंद्र, प्रदीप, संदीप, विश्वदीप, कुलदीप, अंकित, आशीष, आदित्य, शुभम, आकाश, आशीष, अक्षय, अभय (भतीजे)
निवासः 70-बी. प्रतापनगर (बुर्जीवाला मंदिर के पास), आगरा।

——————–

शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा। 
एक बेहद दुखद घटनाक्रम में लोहामंडी निवासी  श्री कृष्ण कुमार गुप्ता (शिवहरे) ‘लाला भाई’ पुत्र स्व. भीकमचंद्र शिवहरे का बीती देर रात निधन हो गया। दो दिन पहले उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता गुप्ता का स्वर्गवास हो गया था जिसका सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर पाए और तभी से उनकी हालत गंभीर थी। उनकी अंतिम यात्रा आज सुबह 10 बजे उनके निवास 70-बी. प्रतापनगर (बुर्जीवाला मंदिर के पास) से ताजगंज श्मशान घाट के लिए प्रस्थान करेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

ADMIN

बता दें कि श्री कृष्ण कुमार गुप्ता ‘लाला भाई’ की पत्नी श्रीमती सुनीता शिवहरे का किडनी की बीमारी के चलते बीती 29 जून को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में निधन हो गया था। पत्नी के निधन का सदमा लाला भाई बर्दाश्त नहीं कर पाए और जयपुर में ही उनकी हालत बिगड़ गई। परिवारीजन उन्हें आगरा लाए और साकेत अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पता चला कि उन्हें गंभीर हार्टअटैक पड़ा था। ‘लाला भाई’ तब से होश में नहीं आ पाए। धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता के अंतिम संस्कार और बीते रोज उठावनी में भी उन्हें नहीं पाकर लोग उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे थे। लेकिन ईश्वर को कुछ औऱ मंजूर था। बीती देर रात लोटस अस्पताल में उनका निधन हो गया। 65 वर्षीय लाला भाई अपने पीछे पुत्र दीपक के साथ ही  चार विवाहित पुत्रियों के परिवारों को बिलखता छोड़ गए हैं।  
 

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video