August 25, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

श्री किशनचंद्र शिवहरे की उठावनी 3 जुलाई को दाऊजी मंदिर में

——————
हमारे पूज्य श्री किशनचंद्र शिवहरे पुत्र स्व. श्री सीताराम शिवहरे का स्वर्गवास दिनांक 30 जून, 2019 को हो गया है। उठावनी बुधवार दिनांक 03 जुलाई, 2019 को सायं 5 से 6 बजे मंदिर श्री दाऊजी महाराज सदरभट्टी चौराहा आगरा पर होगी। 
शोकाकुलः
लक्ष्मीदेवी (धर्मपत्नी) 
प्रमोद चंद्र शिवहरे, राकेश शिवहरे, प्रेम शिवहरे, नीटू शिवहरे (पुत्रगण) 
ऊषा-प्रमोद शिवहरे (पुत्री-दामाद)
 

——————

शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा। 
नाई की मंडी निवासी श्री किशनचंद्र शिवहरे पुत्र स्व. श्री सीताराम शिवहरे नहीं रहे। रेलवे से रिटायर्ड श्री किशनचंद्र शिवहरे 82 वर्ष के थे औऱ काफी समय से बीमार चल रहे थे। बीती रात 12.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा आज सोमवार को सुबह नौ बजे (9 am) उनके निवास 13/177, हल्का मदन, नाई की मंडी से ताजगंज श्मशानघाट के लिए प्रस्थान करेगी जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। श्री किशनचंद्र शिवहरे अपने पीछे पत्नी श्रीमती लक्ष्मीदेवी के साथ ही चार पुत्रों प्रमोद चंद्र शिवहरे, राकेश शिवहरे, प्रेम शिवहरे, नीटू शिवहरे और पुत्री ऊषा शिवहरे के भरेपूरे परिवार को छोड़ गए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

श्री कृष्ण कुमार गुप्ता लाला भाई की उठावनी 3