August 25, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

श्रीमती सुनीता गुप्ता की उठावनी सोमवार 1 जुलाई को

उठावनी सूचना
मेरी धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता गुप्ता का स्वर्गवास 29 जून 2019 को हो गया है। उठावनी सोमवार एक जुलाई 2019 को अपराह्न 3 से 4 बजे बुर्जीवाला मंदिर प्रतापनगर आगरा में होगी। 
शोकाकुल
कृष्ण कुमार गुप्ता ‘लाला’ (पति)
रामलखन शिवहरे (चचिया ससुर)
अशोक गुप्ता (जेठ)
योगेश, अश्वनी, सुशील ‘बबलू’, अनूप (देवर)
दीपक (पुत्र),  शैली-रोहित, पायल-सोनू, रेशू-रवि, बुलबुल-नीतेश (पुत्री-दामाद)
जितेंद्र, प्रदीप, संदीप, विश्वदीप, कुलदीप, अंकित, आशीष, आदित्य, शुभम, आकाश, आशीष, अक्षय, अभय (भतीजे)
निवासः 70-बी. प्रतापनगर (बुर्जीवाला मंदिर के पास), आगरा। 

——————————–

शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा।
लोहामंडी निवासी श्री कृष्ण कुमार गुप्ता (शिवहरे) ‘लाला भाई’ की धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता गुप्ता का निधन शनिवार देर शाम जयपुर के एसएमएस अस्पताल में हो गया है। वह किडनी की बीमारी से पीड़ित थीं जिसके चलते संक्रमण का शिकार हो गईं थीं। अंतिम यात्रा उनके निवास 70-बी. प्रतापनगर (बुर्जीवाला मंदिर के पास) से रविवार 30 जून को सुबह 9 बजे ताजगंज श्मशान घाट के लिए प्रस्थान करेगी, जहां उनकी पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
श्रीमती सुनीता गुप्ता पिछले तीन साल से किडनी की बीमारी से पीड़ित थीं और उनका नियमित रूप से हफ्ते में तीन बार डायलिसिस होता था। तीन दिन पहले अचानक उनकी तबीयत बहुत बिगड़ गई। उनके पेट में पानी भर गया था और शरीर में तेजी से संक्रमण फैलने लगा। परिजन उन्हें दिल्ली गेट स्थित समर्पण अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक स्थिति पर नियंत्रण नहीं कर पाए। संक्रमण लीवर तक पहुंच गया। शुक्रवार को चिकित्सकों की सलाह पर परिजन उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल ले गए जहां शनिवार 29 जून की शाम को उनका निधन हो गया। 
श्रीमती सुनीता का मायका फिरोजाबाद का है। वह धार्मिक प्रवृत्ति की व्यवहार कुशल महिला थीं। वह अपने पीछे पति लाला भाई और पुत्र दीपक के साथ ही  चार विवाहित पुत्रियों शैली, पायल, रेशु और बुलबुल के परिवार को बिलखता छोड़ गई ङैं। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *