August 5, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

श्री प्रेमचंद्र शिवहरे की उठावनी आज 23 जून को मंदिर श्री दाऊजी महाराज में

उठावनी सूचना

हमारे पूज्य श्री प्रेमचंदजी शिवहरे पुत्र स्व. श्री ग्यासीरामजी शिवहरे का स्वर्गवास दिनांक 22 जून, 2019 को हो गया है। उनकी उठावनी आज रविवार 23 जून 2019 को सायं 5 से 6 बजे मंदिर श्री दाऊजी महाराज सदरभट्टी चौराहा आगरा पर होगी। 

शोकाकुलः

रामजीलाल शिवहरे, मुन्नालाल शिवहरे, पवन कुमार शिवहरे, मुकेश कुमार शिवहरे, प्रमोद कुमार शिवहरे (भ्रातागण)

संजीव कुमार, अरुण कुमार (बंटी), दीपक शिवहरे (पुत्रगण)

मोहित, कृष्णा, आर्यन (पौत्र)

मालती-भगवान स्वरूप शिवहरे (बहन-बहनोई)

सुनीता-विजय कुमार, रेनू-प्रमोद कुमार (पुत्री-दामाद)

प्रतिष्ठानःबनारसी पान भंडार, अंजना टाकीज के सामने

निवासः रोशन बाग, दयालबाग, आगरा।

 

—————

 शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा। 
दयालबाग में रोशन बाग निवासी श्री प्रेमचंद्र शिवहरे का शनिवार 22 जून को दोपहर को आकस्मिक निधन हो गया है। वह लगभग 75 वर्ष के थे। शवयात्रा शाम छह बजे रोशन बाग स्थित उनके निवास स्थान से ताजगंज श्मशान घाट के लिए प्रस्थान के करेगी जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
जानकारी के मुताबिक, श्री प्रेमचंद्र शिवहरे (पुत्र स्व. श्री ग्यासीराम शिवहरे) शनिवार दोपहर करीब एक बजे घर के पीछे स्थित गणेश मंदिर गए थे। वहां से लौटकर  घर के गेट पर आते ही ही बेसुध होकर गिर पड़े। परिवारीजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मूल रूप से नाई की मंडी निवासी श्री प्रेमचंद्र शिवहरे अंजना टाकीज के सामने पान की दुकान संचालित करते हैं। वह लंबे समय से परिवार के साथ रोशनबाग में निवास कर रहे थे। वह अपने पीछे तीन पुत्रों संजीव कुमार, अरुण कुमार (बंटी) और दीपक शिवहरे के साथ ही दो पुत्रियों श्रीमती सुनीता एवं श्रीमती रेणु के भरे-पूरे परिवारों को छोड़ गए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

आगरा और फिरोजाबाद के मेधावी बच्चों का होगा सम्मान,

समाचार

प्रो श्यामबाबू शिवहरे पंचतत्व में विलीन…उठावनी आज

समाचार

युवा व्यवसायी श्री दीपक शिवहरे का निधन… उठावनी आज

समाचार

श्री ज्ञानचंद्र शिवहरे की उठावनी 16 जून को भारद्वाज

समाचार

अमित गुप्ता शिवहरे की उठावनी निरस्त

समाचार

…इसलिए सपा में शामिल हुए आगरा के दर्जनभर शिवहरे