August 4, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

स्कूल संचालिका श्रीमती संतोष गुप्ता की उठावनी आज राधाकृष्ण मंदिर में

शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा। 
फिरोजाबाद टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल कुमार गुप्ता (शिवहरे) एडवोकेट की माताजी श्रीमती संतोष देवी गुप्ता का निधन बुधवार को आगरा में हो गया। महिला एक्टिविस्ट और स्कूल संचालिका श्रीमती संतोष देवी गुप्ता को दिल का दौरा पड़ा था। देर रात उनकी अंत्येष्टि की गई। उठावनी लोहामंडी स्थित मंदिर श्री राधाकृष्ण में 29 मार्च शुक्रवार को सायं 4 से 5 बजे के बीच होगी। 
फीरोजाबाद में नई बस्ती निवासी किराना व्यवसायी श्री ओमप्रकाश गुप्ता की धर्मपत्नी श्रीमती संतोष देवी गुप्ता 72 वर्ष की थीं। उनका परिवार काफी पहले आगरा के गैलाना क्षेत्र में असोपा अस्पताल के पास 40-नीरज नगर में शिफ्ट हो गया था। बुधवार सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा । परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
आगरा में बेलनगंज निवासी व्यवसायी स्व लाला काशीराम शिवहरे की पुत्री संतोष देवी शिवहरे एक सुशिक्षित, निडर, जागरूक, धार्मिक विचारों वालीं सह्रदयी मगर दृढ़ महिला थीं। उन्होंने फीरोजाबाद में घरेलू महिलाओं को संगठित कर समाज और राजनीति में सक्रिय करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। वह काफी समय समता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भी रहीं थीं। वर्तमान में वह श्री गणेश महिला एवं बाल विकास समिति फिरोजाबाद की प्रबंधिका और गणेश मांटेसरी स्कूल की संचालिका थीं। उनके पौत्र वरुण कुमार गुप्ता एडवोकेट आगरा में शिवहरे समाज एकता परिषद के माध्यम से सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं। 
शोकाकुल परिवार
ओमप्रकाश गुप्ता (पति) 
–पुत्र-पुत्रवधु–
सुशील गुप्ता-संतोष गुप्ता (गुड्डी), कमल कुमार गुप्ता एडवोकेट-अलका गुप्ता, मुकेश गुप्ता-अनीता गुप्ता, सुदीर गुप्ता-सीमा गुप्ता। 
पौत्रगण
संजय, हिमांशु, प्रशांत, तरुण, वरुण गुप्ता एडवोकेट, अंकित, निखिल, चिराग)
आकांक्षा गुप्ता (पौत्री)
शैलजा-अंकुर शिवहरे (पौत्री-दामाद)
—प्रतिष्ठान—
गणेश मांटेसरी स्कूल, फिरोजाबाद
शिवहरे किराना स्टोर, फिरोजाबाद
के.के.जी. एंड कंपनी, आगरा-फिरोजाबाद
ट्रायोसा कंसल्टेंसी, संजय प्लेस, आगरा।
—-निवास—
40, नीरज नगर, असोपा अस्पताल के पास, आगरा। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

आगरा और फिरोजाबाद के मेधावी बच्चों का होगा सम्मान,

समाचार

प्रो श्यामबाबू शिवहरे पंचतत्व में विलीन…उठावनी आज

समाचार

युवा व्यवसायी श्री दीपक शिवहरे का निधन… उठावनी आज

समाचार

श्री ज्ञानचंद्र शिवहरे की उठावनी 16 जून को भारद्वाज

समाचार

अमित गुप्ता शिवहरे की उठावनी निरस्त

समाचार

…इसलिए सपा में शामिल हुए आगरा के दर्जनभर शिवहरे