August 4, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

आज भी हौसला देती हैं मां की स्मृतियां; स्व. श्रीमती संतोष गुप्ता का तृतीय पुण्य-स्मरण

——-श्रद्धांजलि…….
दुःख थे पर्वत, राई अम्मा
कभी हारी नहीं लड़ाई अम्मा।
सभी पराये हो जाते हैं
कभी होती नहीं पराई अम्मा।
धार्मिक मगर जागरूक…, सबकी चिंता करने वाली मगर निडर…, दयालु और करुणामयी मगर दृढ़ विचारों वाली…। ऐसी अदभुत् शख्सियत हमारी मां श्रीमती संतोष देवी की आज 27 मार्च को तीसरी पुण्यतिथि है। हम सभी परिवारीजन उनकी पुण्य स्मृतियों को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। 
शिक्षा जगत हो या सामाजिक क्षेत्र, मां ने हर जगह एक एक्टीविस्ट की भूमिका निभाई। फिरोजाबाद में घरेलू महिलाओं को संगठित कर समाज और राजनीति में सक्रिय करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। एक स्कूल संचालिका और अध्यापिका के तौर पर आपने हमेशा गरीब परिवारों की बच्चियों की शिक्षा को प्राथमिकता दी। और घर में, हम बच्चों के लिए आप एक आदर्श मां थीं जो हमारी पढ़ाई-लिखाई को लेकर सख्त थीं, तो हमारी जरूरतों को लेकर उतनी ही सजग और फिक्रमंद । आपने हमें संघर्ष करने, स्वाभिमान के साथ निडरता से जीवन जीने के संस्कार दिए, हमें अच्छी सोच और अच्छी भाषा दी। हम आज जो कुछ हैं, आपके दिए संस्कारों और आपकी ट्रेनिंग की बदौलत हैं। 
आपको गए तीन वर्ष हुए, लेकिन आपकी स्मृतियां आज भी हमें प्रेरित करती हैं। हम सब आपके बच्चे अपने पिता (श्री ओमप्रकाश गुप्ता) के साथ मिलकर आपकी पुण्य स्मृतियों को शत-शत नमन करते हैं। 
हम हैं आपके-
सुशील गुप्ता-संतोष गुप्ता ‘गुड्डी’, कमल गुप्ता एडवोकेट (अध्यक्ष, टैक्सबार एसोसिएशन, फिरोजाबाद)- अल्का गुप्ता, मुकेश गुप्ता-अनीता गुप्ता  (पुत्र-पुत्रवधु)
हिमांशु गुप्ता-प्रिया (पौत्र-पौत्रवधु) 
प्रशांत,  तरुण,  वरुण गुप्ता एडवोकेट,  अंकित, निखिल, चिराग (पौत्रगण)
आकांक्षा गुप्ता-आशीष गुप्ता (पौत्री-दामाद), शैलजा (पौत्री) 
—प्रतिष्ठान—
गणेश मांटेसरी स्कूल, फिरोजाबाद
शिवहरे किराना स्टोर, फिरोजाबाद
के.के.जी. एंड कंपनी, आगरा-फिरोजाबाद
ट्रायोसा कंसल्टेंसी, संजय प्लेस, आगरा।
—-निवास—
40, नीरज नगर, असोपा अस्पताल के पास, आगरा। 
ए-8, ए-9, केआर नगर, महर्षिपुरम, आगरा।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार, समाज

काशी में जुटा ‘कलचुरी महाकुंभ’; ‘एक नाम एक पहचान’

शिक्षा/करियर

झांसी के कलचुरी समाज ने लगातार 11वें वर्ष किया

समाचार

शिव की काशी में रहेगा सहस्रबाहु वंशजों का जमावड़ा;

समाचार

गुरू से बड़ा न कोय…; प्रदेश अध्यक्ष अशोक राय

शिक्षा/करियर, समाचार

स्टॉकएड एकेडमी अब मथुरा में भी; देवांश शिवहरे ने

समाचार, समाज

झांसी के कलचुरी समाज से रूबरू हुए मंत्री दिलीप