August 4, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

मुरैना में शिवहरे महिलाओं ने राधा-कृष्ण के साथ खेली समरसता की होली

मुरैना। 
होली का त्योहार तो बीत गया कि होली के रंग अभी भी फिजाओं में तारी हैं। शिवहरे महिला मंडल ने बीते रोज फाग महोत्व में पूरे उत्साह और उमंग से जमकर गुलाल और फूलों की होली खेली। 
महिला मंडल की सचिव अंजना शिवहरे ने बताया कि होली सामाजिक समरसता और स्नेह का त्योहार है। राधा के प्रेम, भक्त प्रहलाद और मीरा की भक्ति के प्रतीक इस पर्व को शिवहरे महिला मंडल की महिलाओं ने उसकी मूल भावना के अनुरूप ही पूरे उत्साह से मनाया। महिलाओं ने जमकर एक दूसरे को गुलाल लगाया, भजन-कीर्तन पर सामूहिक नृत्य किया। समारोह में बच्चों ने भगवान कृष्ण और राधा के रूप में सजधज कर फूलों की होली खेली। अंत में सभी ने स्वादिष्ट भोजन-प्रसादी ग्रहण की।
कार्यक्रम में अध्यक्ष अनीता शिवहरे, उपाध्यक्ष सुलेखा शिवहरे, पूर्व अध्यक्ष नीता शिवहरे, छाया शिवहरे, रानी, निशा, किरण, ममता, सपना, रीना, रंजीता, आयुषी, रचना, ज्योति, आशा, उमा, मिथलेश, प्रीति, दीपा, नीतू, सुनीता, कल्पना, नीलम, भारती, निधि, सीमा, शांति, संतो, राजकुमारी, भूमि, पूजा, रिचा, हेमा समेत शिवहरे महिला मंडल की सभी सदस्य उपस्थित रहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वुमन पॉवर, समाचार

माधुरी शिवहरे जायसवाल बनीं ‘मिसेज इंडिया एशिया-ब्यूटीफुट स्माइल’; शादी

समाचार

महेश्वर में लगेगी सहस्रबाहु प्रतिमा; कई वर्षों से समाज

समाचार, समाज

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की ‘नन्ही परी’ का जन्मदिन; युवा

शिक्षा/करियर, समाचार

विजयपुर के देवांशु शिवहरे MPPSC परीक्षा टॉप कर डिप्टी

समाचार, समाज

इस बार सम्मान से वंचित न रहे फिरोजाबाद का

समाचार

आगराः शिवहरे समाज एकता परिषद ने ‘शिवहरे रत्न’ सम्मान