April 17, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

आगरा में शिवहरे महिला समिति ने मनाया तीज उत्सव

शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा।
आंखों को सुकून देने वाला हरा रंग प्रकृति का प्रतीक है और जीवन का संदेश देता है। फेंग्शुई ने इसे विकास, स्वास्थ्य और सौभाग्य का प्रतीक माना है। महान भारतीय संस्कृति में पूरा एक महीना हरे रंग यानी प्रकृति को समर्पित है, जिसे हम सावन कहते हैं। सावन के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरियाली तीज मनाई जाती है।  शिवहरे महिला समिति ने होटल मोती पैलेस में बीते रोज तीज सेलिब्रेशन में शिवहरे महिलाओं ने हरे रंग के परिधान धारण कर प्रकृति के प्रति अपना सम्मान प्रदर्शित किया।
समिति के तीज उत्सव में सभी सदस्य महिलाएं निर्धारित ग्रीन ड्रेस कोड में पहुंचीं। सभी महिलाओं ने तीज की तैयारियों को लेकर अपने प्लान शेयर किये, और गेम्स भी खेले। शिवहरे महिला समिति की अध्यक्ष आरती शिवहरे ने बताया कि समिति की मासिक बैठक की थीम इस बार तीज रखी गई थी और ग्रीन ड्रेस कोड निर्धारित किया था। इस बैठक का संयोजन स्मृति गुप्ता औऱ अर्चना गुप्ता ने किया। अंजना, उपासना, शोभा, राधा, शालिनी, मीना, सोनिया, अन्नू,  सपना, रश्मि, पिंकी, पूजा, ममता, अंशु, चमन, रूबी, विनीता, मंजू, रेखा, निगम, निधि, सुचेता, रचना इत्यादी सभी सदस्य शामिल रहे। 
 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    समाचार

    अदभुत..अविस्मरणीय! हजारीबाग में विधायक मनीष जायसवाल ने कराया 25

    समाचार

    शिवहरे महिलाओं ने प्रज्जवलित किए मनोकामनाओं के दीप

    समाचार

    क्या दाऊजी मंदिर पुनरुद्धार में योगदान करना चाहते हैं….स्वागत