शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा।
शिवहरे युवाओं के संगठन 'श्रीराधे सेवा समिति' के सचिव श्री किशन गुप्ता के पिता श्री गोपाल बाबू गुप्ता का आकस्मिक निधन हो गया। मंगलवार सुबह ताजगंज स्थित श्मशानघाट पर उनकी अंत्येष्टि की गई। उठावनी बुधवार 13 जून को लोहामंडी स्थित मंदिर श्री राधाकृष्ण में सायं 5 से 6 के बीच होगी। स्व. श्री गोपाल बाबू गुप्ता सीओडी में सेवाएं दे रहे थे। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे और जयपुर के हार्टकेयर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सोमवार रात को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया था। देर रात उनके पार्थिक शरीर को जयपुर से आगरा में पश्चिम पुरी स्थित उनके आवास पर लाया गया। श्रीराधे सेवा समिति, शिवहरे समाज एकता परिषद और शिवहरे वाणी परिवार ने श्री गोपाल बाबू शिवहरे के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।
