शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा में शिवहरे समाज की धरोहर मंदिर श्रीराधाकृष्ण में चल रहे 'संगीतमय श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञन-यज्ञ' के सातवें दिन कथाव्यास पंडित अनिल शास्त्री चतुर्वेदी ने भगवान श्रीकृष्ण और गरीब सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाकर भाव-विभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि गुरु के साथ कपट और मित्र के संग चोरी करने वाला दरिद्र हो जाता है और उसे कुष्ठ रोग हो जाता है। कल रविवार को पुरुषोत्तम यज्ञ के साथ विधिवत समापन होगा जिसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया है।
भागवत मर्मज्ञ पंडित अनिल शास्त्री चतुर्वेदी ने कहा कि सुदामा ने एक दिन पत्नी को अपनी और भगवान कृष्ण की दोस्ती के बारे में बताया तो सुदामा की पत्नी ने उन्हें कृष्ण जी के पास जाकर जीवन निर्वाह के लिए कुछ धन लाने को कहा। द्वारिकापुरी में भगवान कृष्ण ने बचपन के मित्र सुदामा की खूब खातिरदारी की और सुदामा के प्रेम में मगन होकर आंसुओं से उनके पैर धो डाले। इसके बाद भगवान ने सुदामा को अलौकिक वरदान देकर घर भेजा।
मंदिर अध्यक्ष अऱविंद शिवहरे ने बताया कि मंदिर परिसर में प्रातः 10 बजे से श्री पुरुषोत्तम यज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसके बाद प्रसादी वितरित की जाएगी। उन्होंने सभी समाजबंधुओं से यज्ञ एवं भंडारे का लाभ लेने का आग्रह किया है।
आज भागवत कथा में दाऊजी मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री भगवान स्वरूप शिवहरे, श्री राधाकृष्ण मंदिर प्रबंध समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक शिवहरे, महासचिव मुकुंद शिवहरे, उपाध्यक्ष रिषी शिवहरे, मंदिर प्रबंध समिति के सचिव एवं श्री राधेसेवा समिति के अध्य़क्ष धीरज शिवहरे, कोषाध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता रामभाई, उपकोषाध्यक्ष रवि शिवहरे, मंदिर व्यवस्थापक जगदीश गुप्ता एवं राजेंद्र गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य रमन गुप्ता, डा. अजय गुप्ता, मनोज शिवहरे, संजय शिवहरे, सोहन शिवहरे, बृजकिशोर गुप्ता, सुनील गुप्ता, अजय गुप्ता, अखिलेश शिवहरे, धीरज शिवहरे, सुशील गुप्ता, अनूप गुप्ता, अरुन, आशीष. नरेश, विनय, चंदन, तुषार, अजय, सरजू गुप्ता समेत बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।
