समाचार

श्री रामदयाल शिवहरे का निधन उठावनी 21 मई को

शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा।
सिकंदरा के प्रतिष्ठित शिवहरे परिवार के वयोवृद्ध सदस्य श्रद्धेय श्री रामदयाल शिवहरे का रविवार 20 मई को निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से अस्वस्थ थे। सिकंदरा में कैलाश स्थित श्मशान घाट पर दोपहर को उनका अंतिम संस्कार किया गया। उठावनी सोमवार, 21 मई को सिकंदरा में राधानगर स्थित छीतरमल धर्मशाला में 5 से 6 बजे होगी।

admin
समाज के लोगों ने बीती 15 मई को काफी लंबे बाद श्री रामदयालजी को उनके छोटे भाई श्री सुरेशचंद्र शिवहरे के नीरव निकुंज स्थित आवास पर हुए भागवत कथा समारोह में देखा था। तब श्री रामदयालजी की इच्छा का सम्मान करते हुए उनके पुत्रगण उन्हें बैड पर लिटाकर कथास्थल लाए थे जहां भागवत मर्मज्ञ श्री अरविंदजी महाराज ने उनसे मुलाकात भी की । रविवार 20 मई को तड़के करीब साढ़े तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। 94 वर्षीय श्री रामदयाल शिवहरे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर शिवहरे समाज ने शोक व्यक्त किया है।
 

Exit mobile version