June 14, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
शिक्षा/करियर

आगरा के दिगंत गुप्ता (शिवहरे) को फेसबुक ने दिया 1.80 करोड़ का सालाना पैकेज; मिला कड़ी मेहनत का सुफल

आगरा।
आगरा में न्यू आगरा कालोनी निवासी दिगंत गुप्ता (शिवहरे) को फेसबुक (META) ने 1.80 करोड़ रुपये के सालाना पैकेज पर जॉब दिया है। उन्होंने बीते रोज अमेरिका के सिएटल शहर स्थित फेसबुक (META) ऑफिस में विधिवत ज्वाइनिंग ली। उन्हें अमेजन ने भी उच्च पैकेज का ऑफर दिया था, परंतु उन्होंने फेसबुक को चुना।

रिटायर्ड (स्वैच्छिक) वरिष्ठ बैंक प्रबंधक श्री सीमंत साहू एवं श्रीमती सरोजनी महाजन के पुत्र दिगंत गुप्ता ने बीते माह ही अमेरिका की बफलो यूनिवर्सिटी से एमएस (कंप्यूटर साइंस) की डिग्री उच्च अंकों में प्राप्त की है। 
शिवहरेवाणी के संस्थापक, जाने-माने पत्रकार एवं साहित्यकार स्व. श्री कामता प्रसाद साहू‘उदित’के पौत्र और ग्वालियर निवासी स्व. श्री ब्रजमोहन महाजन (महाजन मेडिकल) के दौहित्र दिगंत गुप्ता मानते हैं कि सफलता पाने की जिद से की गई मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती। दिगंत गुप्ता शिवहरेवाणी के संपादक सोम साहू के भतीजे हैं। 
 

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    वुमन पॉवर, समाचार

    माधुरी शिवहरे जायसवाल बनीं ‘मिसेज इंडिया एशिया-ब्यूटीफुट स्माइल’; शादी

    समाचार

    महेश्वर में लगेगी सहस्रबाहु प्रतिमा; कई वर्षों से समाज

    समाचार, समाज

    वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की ‘नन्ही परी’ का जन्मदिन; युवा

    समाचार, शिक्षा/करियर

    विजयपुर के देवांशु शिवहरे MPPSC परीक्षा टॉप कर डिप्टी

    समाचार, समाज

    इस बार सम्मान से वंचित न रहे फिरोजाबाद का

    समाचार

    आगराः शिवहरे समाज एकता परिषद ने ‘शिवहरे रत्न’ सम्मान