April 20, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

फिरोजाबादः परचून व्यवसायी वेदप्रकाश गुप्ता (नारखी वाले) का निधन; अंतिम संस्कार 18 मई को सुबह नौ बजे

फिरोजाबाद।
फिरोजाबाद में टापाकलां निवासी परचून व्यवसायी वेद प्रकाश गुप्ता (शिवहरे) पुत्र राजकुमार गुप्ता (नारखी वाले) का आकस्मिक निधन हो गया है। 43 वर्षीय वेदप्रकाश के पेट में तेज दर्द उठा था, डाक्टरों की सलाह पर परिजन उन्हें जयपुर ले गए , जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनका अंतिम संस्कार बुधवार 18 मई को सुबह नौ बजे किया जाएगा। 
परिजनों ने बताया कि वेदप्रकाश को करीब डेढ़ महीने पहले हार्ट अटैक हुआ है, जिसके बाद जयपुर में वह एंजियोग्राफी कराकर महीनेभर पहले ही लौटे थे, और बिल्कुल स्वस्थ थे। लेकिन बीते रोज पेट में अंचानक तेज दर्द उठा और तबीयत बिगड़ती गई। डाक्टरों ने उन्हें तत्काल आगरा ले जाने की सलाह दी। परिजन उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल ले गए ,जहां हालत नहीं सुधरने पर परिजन उन्हें जयपुर ले गए। जयपुर में आज शाम उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। बताया गया है कि एंजियोग्राफी कराने के बाद वेदप्रकाश ने निर्धारित परहेज नहीं किया, जिससे पेट में इनफेक्शन हो गया। वेदप्रकाश फिरोजाबाद में टापाकलां स्थित सत्यनगर की गली नंबर-3 में रहते थे, और घर में ही परचून की दुकान चलाते थे। वह अपने पीछे पत्नी ललितेश शिवहरेऔर दो बेटों अभिषेक (18 वर्ष) व  आलोक (13 वर्ष) तथा बेटी सोइंका (16 वर्ष) को बिलखता छोड़ गए हैं।   

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    समाचार

    Archive: राधाकृष्ण मंदिर के लिए हमेशा खास रहेगी अक्षय

    समाचार, साहित्य/सृजन

    दाऊजी मंदिर के सवालों के खिलाफ ‘ध्यान भटकाओ अभियान’;

    समाचार

    पंचम पुण्य-स्मरणः स्व. श्री गोपाल दास शिवहरे

    समाचार

    दाऊजी मंदिर के संरक्षक श्री बृजमोहन शिवहरे की भाभीजी

    समाचार

    चार साल बाद भी दाऊजी मंदिर के खाते में

    समाचार

    टूंडलाः श्री हरिओम शिवहरे की उठावनी 17 अप्रैल को