April 23, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
शिक्षा/करियर

गोरखपुर की बिटिया रतनप्रिया जायसवाल बनी डिप्टी जेलर, अब आईएएस परीक्षा पर नजर

गोरखपुर/प्रयागराज। 
गोरखपुर की होनहार बेटी सुश्री रतनप्रिया जायसवाल का चयन डिप्टी जेलर के पद पर हो गया है। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित यूपीपीसीएस-2019 परीक्षा के परिणाम बीते रोज घोषित हुए, तो उसके परिवार की खुशियों का ठिकाना न रहा। रतनप्रिया के चयन पर अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा उत्तर प्रदेश ने भी हर्ष व्यक्त किया है। 

गोरखपुर के कबाड़ व्यवसायी श्री रामप्रकाश जायसवाल की पुत्री रतनप्रिया दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में शोधछात्रा है। रतनप्रिया पढ़ाई में शुर से अव्वल रही हैं। गोरखपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय से स्नातक करने के दौरान उन्होंने आईएएस बनने की ठानी थी और फिर अपनी पढ़ाई को उसी तरह प्लान किया। यहीं से स्नातकोत्तर करने के बाद रतनप्रिया ने जेएनयू में शोधछात्रा के रूप में दाखिला लिया। साथ ही भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के लिए कोचिंग भी ज्वाइन कर ली। इसी दौरान उसने यूपीपीसीएस-2019 की परीक्षा भी दी जिसका परिणाम बीते रोज घोषित हुआ। 

रतनप्रिया का कहना है कि यूपीपीसीएस में उन्हें और बेहतर परिणाम की उम्मीद थी। फिलहाल, उनका पूरा ध्यान आईएएस की तैयारी पर है। रतनप्रिया का परिवार गोरखपुर में पोस्ट कुनौल के रेक्सहीं गांव में रहता है। उनकी माताजी श्रीमती सुषमा जायसवाल गृहणी हैं। जबकि छोटा भाई प्रतीक जायसवाल अभी पढ़ाई कर रहा है। चाचा श्री बिचू जायसवाल व्यवसायी होने के साथ ही सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं। 

रतनप्रिया की सफलता पर अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ध्रुवचंद जायसवाल ने हर्ष जताते हुए कहा कि समाज के लिए यह गर्व की बात है कि अब बेटियां भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। महिला शाखा की प्रदेश प्रभारी श्रीमती मीना जायसवाल और महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रीती रानी जायसवाल ने भी रतनप्रिया की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महासभा के प्रयागराज  जिलाध्यक्ष पवन जायसवाल ने भी हर्ष व्यक्त किया है। 

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    समाचार

    दुखदः ग्वालियर में पंप कारोबारी श्री भीकमचंद शिवहरे का

    समाचार

    Archive: राधाकृष्ण मंदिर के लिए हमेशा खास रहेगी अक्षय

    समाचार, साहित्य/सृजन

    दाऊजी मंदिर के सवालों के खिलाफ ‘ध्यान भटकाओ अभियान’;

    समाचार

    पंचम पुण्य-स्मरणः स्व. श्री गोपाल दास शिवहरे

    समाचार

    दाऊजी मंदिर के संरक्षक श्री बृजमोहन शिवहरे की भाभीजी

    समाचार

    चार साल बाद भी दाऊजी मंदिर के खाते में