.jpg)
ग्वालियर।
होली भले बीत गई लेकिन मित्रता, प्रेम, भाईचारा, सदभावना, सौहार्द और सम्मान के ‘रंग’ तो जीवन का आधार होते हैं, और जीवन में हमेशा बने रहते हैं। इन्हीं रंगों से सराबोर रहा कलचुरी महासंघ महिला मंडल, ग्वालियर का होली मिलन समारोह।
शारदा होटल का लाउंज में रविवार को आयोजित होली मिलन समारोह में महासंघ के नए-पुराने महिला-पुरुष पदाधिकारियों व सदस्यों का उत्साह देखते ही बन रहा था। समारोह का शुभारंभ सभी ने भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन की प्रतिमा को गुलाल-चंदन लगाकर किया। फिर सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाइयों का आदान-प्रदान किया। खास बात यह है कि होली के त्योहार पर इस बार कलचुरी महासंघ ग्वालियर के कुनबे में भी इजाफा हुआ है। श्री भागीरथ शिवहरे, अंत्तुराम शिवहरे, विवेक जायसवाल, सुशील शिवहरे, सुशील जायसवाल और गुड्डू जायसवाल ने महासंघ की सदस्यता ली, वहीं महिला मंडल में प्रियंका राय, सुनीता राय, लक्ष्मी शिवहरे, संतोष जायसवाल, भावना जायसवाल, रानी जायसवाल, सुशीला राय, दीपमाला जायसवाल, ममता जायसवाल आदि महिलाएं शामिल हुईं। कार्यकारिणी ने सभी नए सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया। सभी ने महासंघ के संस्थापक श्री सतीश जायसवाल के प्रति विशेष आदरभाव का प्रदर्शन करते हुए उन्हें माला पहनाई। महासंघ के उपाध्यक्ष श्री संजय शिवहरे के बर्थडे को भी सबने सेलिब्रेट किया। एक-दूसरे से मस्ती, हसी-ठहाकों के बीच दिल से एक-दूसरे के रंग लगाने और गले मिलने में समय कब बीत गया, पता ही नहीं चला। अंत में सभी ने स्वादिष्ट स्वल्पाहार का आनंद लिया। अंत में महासंघ के वरिष्ठ संरक्षक शिवरंजन गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।
आयोजन में शारदा होटल के संचालक अंकित शिवहरे का विशेष योगदान रहा जिन्होंने अपने होटल में सहूलियत प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया। स्वल्पाहार की व्यवस्था महिला अध्यक्ष श्रीमती अर्चना जायसवाल एवं श्री संजय जायसवाल और उपाध्यक्ष श्री संजय शिवहरे एवं श्रीमती रेणु शिवहरे द्वारा की गई। कार्यक्रम में संस्थापक सतीश जायसवाल, वरिष्ठ संरक्षक शिवरंजन गुप्ता, कोषाध्यक्ष राकेश शिवहहरे, महामंत्री संजय शिवहरे, कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाश राय, भजनलाल राय एवं देशराज महाजन, उपाध्यक्ष संजय जायसवाल महेश जायसवाल, देवेंद्र शिवहरे, प्रदीप जायसवाल, ब्रजेश जायसवाल आदि उपस्थित रहे। वहीं महिला मंडल में अध्यक्ष अर्चना जायसवाल, राय समाज की अध्यक्ष रेखा राय, बबिता राय, रविता राय, पूनम शिवहरे, राजकुमारी शिवहरे, रेखा जायसवाल, प्रीती राय अध्यक्ष श्रीमती अर्चना जायसवाल, कार्यकारी अध्यक्ष रेखा जायसवाल, बबिता राय, रविता राय, पूनम शिवहरे, राजकुमार शिवहरे, प्रीती राय के साथ राय समाज की अध्यक्ष रेखा राय भी शामिल रहीं।
.jpg)













