August 3, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

ग्वालियर: 31 अक्टूबर को सहस्रबाहु चल समारोह; राय महिला मंडल की अध्यक्ष बनीं छाया राय; सहस्रबाहु जन्मोत्सव पर शपथ ग्रहण

ग्वालियर।
ग्वालियर शहर 31 अक्टूबर को सहस्रबाहुमय नजर आएगा। जायसवाल सर्वगोत्री महासभा जहां भव्य चल समारोह निकालने जा रहा है, वहीं नवगठित राय महिला मंडल भी सहस्रबाहु जन्मोत्सव मनाएगे जिसमें छाया राय संगठन के अध्यक्ष पद की शपथ लेंगी। शनिवार को उन्हें संगठन का अध्यक्ष चुना गया है। 

ग्वालियर में नवगठित राय महिला मंडल भगवान सहस्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव 31 अक्टूबर को मनाएगा। घासमंडी में राय कालोनी के निकट राधाकृष्ण गार्डन में होने वाले इस समारोह में छाया राय और उनकी नवीन कार्यकारिणी शपथ ग्रहण करेगी। शनिवार 29 अक्टूबर को संगठन की बैठक में छाया राय को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। संगठन की मीडिया प्रभारी श्रीमती मीना राय ने बताया कि 31 अक्टूबर को जन्मोत्सव समारोह में छाया राय और उनकी कार्यकारिणी शपथ ग्रहण भी करेगी। उन्होंने संगठन की ओर से कलचुरी समाज की महिलाओं और समाजबंधुओं से कार्यक्रम में पधारने का आग्रह किया। 

वहीं जायसवाल समाज सर्वगोत्री महासभा भी भगवान सहस्रबाहु जयंती पर 31 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से चल समारोह निकालेगी। यह चल समारोह सत्यनारायण जायसवाल के निवास रोशनी घर, सहस्रबाहु पार्क से प्रारंभ होकर हाईकोर्ट, पाटनकर बाजार, दौलतगंज, नयागंज चौराहा, गोरखी स्काउट, महाराज बाड़ा, गांधी मार्केट, मोरे बाजार होते हुए दाना ओली स्थित झूलेलाल मंदिर धर्मशाला पर संपन्न होगा। जायसवाल समाज के महेश जायसवाल, भगवती जायसवाल, दिनेश जायसवाल, रामस्वरूप जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, कोमल सिंह जायसवाल आदि ने समस्त कलचुरी समाज (जायसवाल, शिवहरे, राय) से चल समारोह में शामिल होने की अपील की है। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वुमन पॉवर, समाचार

माधुरी शिवहरे जायसवाल बनीं ‘मिसेज इंडिया एशिया-ब्यूटीफुट स्माइल’; शादी

समाचार

महेश्वर में लगेगी सहस्रबाहु प्रतिमा; कई वर्षों से समाज

समाचार, समाज

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की ‘नन्ही परी’ का जन्मदिन; युवा

शिक्षा/करियर, समाचार

विजयपुर के देवांशु शिवहरे MPPSC परीक्षा टॉप कर डिप्टी

समाचार, समाज

इस बार सम्मान से वंचित न रहे फिरोजाबाद का

समाचार

आगराः शिवहरे समाज एकता परिषद ने ‘शिवहरे रत्न’ सम्मान