April 23, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

बीएचयू में जूल़़ॉजी के एचओडी प्रो. बेचन लाल जायसवाल बने क्लस्टर विश्वविद्यालय, जम्मू के कुलपति

वाराणसी/जम्मू।
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में जंतु विज्ञान (जूलॉजी) के विभागाध्यक्ष प्रो. बेचन लाल जायसवाल को क्लस्टर विश्वविद्यालय, जम्मू का कुलपति नियुक्त किया गया है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रो. जायसवाल को तीन वर्ष के लिए कुलपति नियुक्त किया है।

मूल रूप से चंदौली के रहने वाले प्रो. बेचनलाल जायसवाल फिलहाल बीएचयू में एडमिशन  कॉर्डिनेटर बोर्ड के वाइस चेयरमैन भी हैं। प्रो. जायसवाल अपने शोधकार्यों के लिए विख्यात हैं। उन्होंने जैव-विविधता, जैविक चक्र, जलीय जीवों, मछलियों और कंजर्वेशन बायोलाजी पर बीएचयू में बहुत उपयोगी और उल्लेखनीय शोध किए हैं। हाल ही में  उन्होंने बनारस में मिली रंग-बिरंगी एलियन मछली पर भी लोगों के संदेह और भय को दूर करने का काम किया था। 

1957 को चंदौली के बबुरी में जन्मे प्रो. बेचनलाल जायसवाल ने अपनी उच्च शिक्षा भी बीएचयू में ही ग्रहण की, और 1991 से ही यहां अध्यापन व शोध कर रहे हैं। वह स्व. सुरेश अवस्थी न्यास के संयोजक भी हैं। कुलपति बनने पर कलचुरी समाज ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    समाचार

    दुखदः ग्वालियर में पंप कारोबारी श्री भीकमचंद शिवहरे का

    समाचार

    Archive: राधाकृष्ण मंदिर के लिए हमेशा खास रहेगी अक्षय

    समाचार, साहित्य/सृजन

    दाऊजी मंदिर के सवालों के खिलाफ ‘ध्यान भटकाओ अभियान’;

    समाचार

    पंचम पुण्य-स्मरणः स्व. श्री गोपाल दास शिवहरे

    समाचार

    दाऊजी मंदिर के संरक्षक श्री बृजमोहन शिवहरे की भाभीजी

    समाचार

    चार साल बाद भी दाऊजी मंदिर के खाते में