August 5, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

दाऊजी मंदिर में 8 मार्च की शाम को होली मिलन समारोह; बैठेंगे…बोलेंगे..गले मिलेंगे..और खुशियों के रंग बरसेेंगे

शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा। 
मौसम पर होली का रंग चढ़ने लगा है। 7 मार्च को होलिका दहन और 8 मार्च को धुलेंडी की तैयारी हर घर-परिवार में है। दाऊजी मंदिर भी तैयार है, 8 मार्च की शाम को होने वाले शिवहरे समाज के ‘संयुक्त होली मिलन समारोह’ के लिए जहां हर्षोल्लास और सौहार्द्र के रंग बिखरेंगे।

दाऊजी मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री बिजनेश शिवहरे और राधाकृष्ण मंदिर के अध्यक्ष श्री अरविंद गुप्ता ने सभी समाजबंधुओं से समाज के संयुक्त होली मिलन समारोह में भाग लेने का अनुरोध किया है। इस बार की मेजबान दाऊजी मंदिर समिति ने बीते दिनों बैठक कर होली मिलन समारोह की रूपरेखा तय की। इसके मुताबिक, 8 मार्च की शाम 4 बजे से आयोजित होली मिलन समारोह परंपरागत तरीके से ही होगी। हालांकि इस बार ‘मातृ-पितृ सम्मान’ इस समारोह का हिस्सा नहीं होगा, जबकि समारोह का मंच समाज के बच्चों के लिए ओपन रहेगा जहां वे अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। समारोह में प्रतिभाशाली कोरियोग्राफर सुश्री कनीषा शिवहरे दो नृत्य प्रस्तुतियां देंगी। श्री बिजनेश शिवहरे ने बताया कि जो भी बच्चे डांसिंग, सिंगिंग, गीत-कविता या मंच पर पैरोडी अथवा जोक सुनाना चाहते हैं, तो वे अपने नाम उन्हें अथवा समिति के किसी भी पदाधिकारी के पास दर्ज करा सकते हैं। 

जैसा कि बैठक में तय किया गया कि समारोह में आने वाले समाजबंधुओं का सत्कार स्वादिष्ट ठंडाई से किया जाएगा। समाजबंधु एक-दूसरे के मस्तक पर चंदन का शीतल लेप लगाकर गले मिलेंगे और शुभकामनाओं का प्रदान करेंगे। महिलाएं भी आपस में होली मिलेंगी। समारोह में स्वरूप एक विचार-गोष्ठी जैसा होगा जिसमें वक्ता समाज के मुद्दों पर अपनी बात रख सकते हैं। बीच-बीच में बच्चों की प्रस्तुतियां होंगी। 
बैठक में श्री बिजनेश शिवहरे के अतिरिक्त महासचिव श्री आशीष शिवहरे ‘लाला भाई’, कोषाध्यक्ष श्री संतोष कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री नवनीत गुप्ता, सचिव श्री वीरेंद्र गुप्ता (शिवहरे) एडवोकेट, श्री धर्मेश शिवहरे, श्री रवि गुप्ता (ए टु जेड), मोतीलाल शिवहरे, सुशील शिवहरे ‘बबलू’ और मीडिया प्रभारी सोम साहू उपस्थित रहे। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वुमन पॉवर, समाचार

माधुरी शिवहरे जायसवाल बनीं ‘मिसेज इंडिया एशिया-ब्यूटीफुट स्माइल’; शादी

समाचार

महेश्वर में लगेगी सहस्रबाहु प्रतिमा; कई वर्षों से समाज

समाचार, समाज

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की ‘नन्ही परी’ का जन्मदिन; युवा

शिक्षा/करियर, समाचार

विजयपुर के देवांशु शिवहरे MPPSC परीक्षा टॉप कर डिप्टी

समाचार, समाज

इस बार सम्मान से वंचित न रहे फिरोजाबाद का

समाचार

आगराः शिवहरे समाज एकता परिषद ने ‘शिवहरे रत्न’ सम्मान