August 2, 2025
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

लखनऊः जायसवाल मंदिर में स्थापित होगी सहस्त्रबाहु की भव्य मूर्ति, रमा देवी जायसवाल की पुण्य तिथि पर निराश्रित व विधवा महिलाओं को दी सहायता

लखनऊ। 
राजधानी स्थित जायसवाल धर्मशाला (मंदिर) में कलार, कलवार समाज के आराध्य भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन की भव्य मूर्ति की स्थापना जल्द की जाएगी। संगमरमर की यह मूर्ति 7 फुट ऊंची होगी। बीती 12 जुलाई को जाने-माने पत्रकार एवं समाजसेवी श्री अजय कुमार जायसवाल की धर्मपत्नी स्व. श्रीमती रमा देवी जायसवाल की दसवीं पुण्यतिथि पर हुए एक कार्यक्रम में यह घोषणा की गई। 

इस अवसर पर हर साल की तरह श्री अजोध्या प्रसाद जायसवाल ट्रस्ट द्वारा निराश्रित एवं विधवा महिलाओं को पेंशन और अन्य आवश्यक वस्तुएं प्रदान की गईं। जायसवाल धर्मशाला (मंदिर) में हुए इस कार्यक्रम में 29 महिलाओं को जीवन यापन के लिए समुचित धनराशि के चेक दिए गए। श्री अजोध्या प्रसाद जायसवाल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री अजय कुमार जायसवाल की ओर से इन महिलाओं को बेड-शीट और स्वास्थ्य सहायता समिति के संयोजक श्री नवीन प्रकाश जायसवाल की ओर से कंबल भी प्रदान किए गए। ट्रस्टी श्री राजेश कुमार जायसवाल (आरके पैलेस) ने दो बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर श्री अजोध्या प्रसाद जायसवाल ट्रस्ट को डोनेट किए। 

जायसवाल समाज लखनऊ के कोषाध्यक्ष सर्वेश कुमार जायसवाल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम में जायसवाल धर्मशाला (मंदिर) में भगवान सहस्त्रबाहु की भव्य मूर्ति की स्थापना की घोषणा की गई जिसका सभी ने स्वागत किया और मूर्ति स्थापना में विशेष सहयोग के लिए अध्यक्ष श्री अजय कुमार जायसवाल एवं नवीन प्रकाश जायसवाल को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में श्री अजय कुमार जायसवाल ने घोषणा की कि निराश्रित महिलाओं को ट्रस्ट द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि को अब बढ़ाकर दोगुना किया जाएगा।  कोरोना काल में समाज के दिवंगत जनों को मौन धारण कर उन्हें श्रंद्धाजलि अर्पित करने के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। 

कार्यक्रम में  समाज से श्री राम शंकर जायसवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल,  विनोद कुमार जायसवाल,  ओम प्रकाश जायसवाल,  डा.संजय जायसवाल,  स्वर्गीय रमा जायसवाल के पुत्र स्वदेश कुमार जायसवाल (पूर्व सूचना आयुक्त),  दोनों पौत्र श्रेय कुमार, सानिध्य कुमार के अतिरिक्त ह्रदय नारायण जायसवाल, नवीन प्रकाश सिंह, इंजी. जगमोहन लाल जायसवाल, राजेश जायसवाल,  अखिलेश जायसवाल (एडवोकेट), अश्वनी जायसवाल (पत्रकार), कानपुर से श्री कपिल जायसवाल, मुम्बई से श्री कृष्ण कांत जायसवाल, मनोज कुमार गुप्ता RML, आलोक जायसवाल,  सी.ए. अरविंद जायसवाल, आशीष जायसवाल, फ़िल्म कलाकार अमलेश जायसवाल, गिरजाशंकर जायसवाल,  समीर जायसवाल एवं महिला समाज की महामंत्री रेखा जायसवाल, कोषाध्यक्ष अनीता जायसवाल,कार्यकारी अध्यक्ष रेनू जायसवाल,राज्य महिला आयोग की सदस्य रश्मि जायसवाल, स्कालर्स होम विद्यालय की प्रधानाचार्य सरिता जायसवाल, आयुर्वेद कॉलेज की प्रवक्ता डॉक्टर अर्पणा जायसवाल, बीना वर्मा, रागनी पूजा जायसवाल आदि ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    Uncategorized, समाचार, समाज

    ‘जेवाईएफ मुंबई’ ने जीता ‘कलाल सुपर प्रीमियर लीग’ का

    वुमन पॉवर, समाचार

    कानपुर की डा. सुभाषिनी शिवहरे खन्ना को राज्यपाल ने

    शिक्षा/करियर, समाचार, समाज

    दिल्ली में कलचुरी समाज के बच्चों को निःशुल्क कोचिंग;

    समाचार, समाज

    दिल्ली के शैलेंद्र जायसवाल एडवोकेट होंगे नए राष्ट्रीय महासचिव;

    समाचार

    गोंडा के एसएसपी विनीत जायसवाल की इसलिए हो रही

    समाचार, समाज

    2024 के नगीने हैं ये बच्चे; जयपुर में कलचुरी