April 24, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
धरोहर

दाऊजी मंदिर पर शिवहरे समाज का अधिकार और हम समाज के सेवक; बिजनेश शिवहरे ने 19 अगस्त को बुलाई पहली बैठक, घोषित करेंगे अपनी टीम

आगरा।
आगरा में शिवहरे समाज की प्रमुख धरोहर दाऊजी मंदिर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री बिजनेश शिवहरे गुरुवार को अपनी कमेटी की घोषणा कर देंगे। इस संदर्भ में उन्होंने 19 अगस्त को दोपहर 12 बजे दाऊजी मंदिर के ‘शिवहरे भवन सभागार’ में एक अहम बैठक बुलाई है, जिसमें वह अपनी टीम के सदस्यों का चयन कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपेंगे। मंदिर में आगामी जन्माष्टमी महोत्सव इस नई समिति का पहला आयोजन होगा।

माना जा रहा है कि श्री बिजनेश शिवहरे की अध्यक्षता वाली समिति में पूर्ववर्ती समिति के कुछ पदाधिकारी शामिल किए जा सकते हैं। श्री बिजनेश शिवहरे ने शिवहरेवाणी से बातचीत मे कहा है कि वह अपने उन पुराने साथियों को साथ लेकर चलेंगे जिन्होंने पूर्ववर्ती समिति में रहते हुए पूर्ण कर्मठता, जुझारूपन और सक्रियता के साथ मंदिर के कामों को महत्वपूर्ण योगदान किया है। वहीं कुछ नए युवा चेहरे भी शामिल किए जाएंगे, जो मंदिर और समाज के लिए काम करने के इच्छुक हों। खास बात यह है कि कई युवाओं ने अपनी ओर से श्री बिजनेश शिवहरे से समिति में शामिल होने की पेशकश की है। कोई युवा यदि मंदिर और समाज की सेवा में सक्रिय योगदान करने का इच्छुक है, तो वह श्री बिजनेश शिवहरे से संपर्क कर सकता है। कोशिश होगी कि समिति में आगरा के हर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व हो।

श्री बिजनेश शिवहरे ने शिवहरेवाणी को बताया कि समाज की धरोहर दाऊजी मंदिर के पुनर्निर्माण का जो कार्य पूर्ववर्ती अध्यक्ष श्री भगवान स्वरूप शिवहरे व उनकी समिति द्वारा कराया गया है, उसके पीछे लक्ष्य मंदिर परिसर को नए दौर की आवश्यकताओं के लिहाज से समाज के लिए अधिक उपयोगी बनाने का था। अब नई समिति का दायित्व होगा कि वह मंदिर की सुविधाओं का प्रबंधन इस तरह करे, कि समाज के लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिले, और समाज के चतुर्दिक उत्थान में धरोहर का योगदान सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि दाऊजी मंदिर आगरा के शिवहरे समाज की धरोहर है, और उसके संसाधनों पर समाज का अधिकार है। हम समाज के सेवक के रूप में कार्य करेंगे।

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    वुमन पॉवर, समाचार

    माधुरी शिवहरे जायसवाल बनीं ‘मिसेज इंडिया एशिया-ब्यूटीफुट स्माइल’; शादी

    समाचार

    महेश्वर में लगेगी सहस्रबाहु प्रतिमा; कई वर्षों से समाज

    समाचार, समाज

    वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की ‘नन्ही परी’ का जन्मदिन; युवा

    समाचार, शिक्षा/करियर

    विजयपुर के देवांशु शिवहरे MPPSC परीक्षा टॉप कर डिप्टी

    समाचार, समाज

    इस बार सम्मान से वंचित न रहे फिरोजाबाद का

    समाचार

    आगराः शिवहरे समाज एकता परिषद ने ‘शिवहरे रत्न’ सम्मान