August 1, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

शिवपुरीः स्वतंत्रता दिवस समारोह में ‘आजाद’ हुआ कलचुरी महिलाओं का टेलेंट, शानदार प्रस्तुतियों से किया प्रभावित

शिवपुरी।
शिवपुरी में कलचुरी महिला मंडल की सदस्यों ने बीते रोज स्वतंत्रता दिवस बड़े ही ‘आजाद’ अंदाज में मनाया। देशभक्ति की थीम पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मानो सभी गृहणियों ने जिम्मेदारी के बोझ तले दब गए अपने टेलेंट को आजाद कर दिया था। बात चाहें राष्ट्रीय गीत के गायन की हो या रक्षाबंधन के लिए राखी बनाने की, इन महिलाओं ने अपनी प्रतिभा से सभी को चौंका दिया। 

राखी प्रतियोगिता में हिमांशी चौकसे ने प्रथम,  मंजू शिवहरे द्वितीय तथा भावना शिवहरे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं राष्ट्रीय गीत प्रतियोगिता में जयमाला शिवहरे प्रथम,  ममता शिवहरे द्वितीय तथा प्रियंका शिवहरे तृतीय स्थान पर रहींl  इस दौरान अन्य स्पर्धाओं में रेखा राय एवं ममता शिवहरे विजेता रही l सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरण कीर्ति शिवहरे एवं सुनीता शिवहरे की ओर से किए गए l इस अवसर पर अध्यक्ष मीना चौकसे ने कहा कि हमें एक जिम्मेदार नागरिक बनकर देश हित में कार्य करना है, और एक महिला होने के नाते हमारा कर्तव्य बनता है कि अपने बच्चों में देशभक्ति की भावना पैदा करें।

इस अवसर पर मंडल की संरक्षक श्रीमती शकुन शिवहरे, उपाध्यक्ष पिंकल शिवहरे, कोषाध्यक्ष कीर्ति शिवहरे, संगठन मंत्री रेखा राय एवं नीलम, भावना,  सुंदर,  ममता, अन्नू, रेखा, लक्ष्मी,  सुनीता,  महेश्वरी,  वंदना,  निर्मला, नीलू,  विशाखा आदि उपस्थित रहींl  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया l

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वुमन पॉवर, समाचार

माधुरी शिवहरे जायसवाल बनीं ‘मिसेज इंडिया एशिया-ब्यूटीफुट स्माइल’; शादी

समाचार

महेश्वर में लगेगी सहस्रबाहु प्रतिमा; कई वर्षों से समाज

समाचार, समाज

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की ‘नन्ही परी’ का जन्मदिन; युवा

शिक्षा/करियर, समाचार

विजयपुर के देवांशु शिवहरे MPPSC परीक्षा टॉप कर डिप्टी

समाचार, समाज

इस बार सम्मान से वंचित न रहे फिरोजाबाद का

समाचार

आगराः शिवहरे समाज एकता परिषद ने ‘शिवहरे रत्न’ सम्मान