July 30, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

दाऊजी मंदिर का पुराना फर्श उखड़ा, लगने लगे सफेद पत्थर; दिसंबर तक काम पूरा करने का टारगेट

आगरा।
आगरा में शिवहरे समाज की गौरवशाली धरोहर दाऊजी मंदिर के जीर्णोद्धार का दूसरा चरण शुरू हो गया है। मंदिर का फर्श जो काले और सफेद रंग के चौखुटे पत्थरों का था, उखड़ चुका है और उसकी जगह सफेद पत्थर लगने का काम आज से शुरू हो गया है। सबसे पहले राधा, कृष्ण और रुक्मणी की त्रयी मूर्ति, दाऊजी महाराज और रेवती के दरबार में पत्थर लगाए जा रहे हैं।

मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री बिजनेश शिवहरे ने बताया कि मंदिर परिसर के फर्श बदलने का काम दिसंबर तक पूरा करने का टारगेट है। इसी के साथ फव्वारे की मरम्मत का काम भी किया जाएगा। सबकुछ ठीक चला तो कि दिसंबर माह में दाऊजी की पूनो पर्व पर मंदिर का सफेद पत्थर का नया फर्श अपनी अपनी चमक बिखेरेगा, और फव्वारे की जलधाराओं से परिसर गुलजार होगा। 

श्री बिजनेश शिवहरे ने बताया कि मंदिर के फर्श का पुराना होने के कारण चमक खो चुका था और उसका पत्थर भी कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके चलते उसे बदलवाने का निर्णय लिया गया है। इस काम में मंदिर के फंड से खर्च नहीं किया जा रहा है, बल्कि इसका पूरा व्यय उनके और उनके भाइयों उनके भाइयों (श्री मुकेश शिवहरे, श्री विजय शिवहरे ‘प्रदेश मंत्री, भाजपा’, श्री रवि शिवहरे ‘बॉबी’ और श्री अजय शिवहरे ‘अग्गू’) द्वारा वहन किया जाएगा। फर्श के लिए तीन तरह के पत्थर किशनगढ़ से आए हैं। 

वहीं दूसरी ओर फव्वारे की मरम्मत का कार्य स्व. श्री गोपीचंद्र शिवहरे की पौत्रवधु श्रीमती गीता शिवहरे ने कराने की इच्छा जताई है। बता दें कि मंदिर में इस फव्वारे की स्थापना स्व. श्री गोपीचंद शिवहरे ने कराई थी। फिलहाल मंदिर परिसर में पुनर्निर्माण कार्य पूरे जोरों पर चल रहा है। यह कार्य अध्यक्ष श्री बिजनेश शिवहरे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र राज शिवहरे, महासचिव श्री आशीष शिवहरे (जिज्ञासा पैलेस), कोषाध्यक्ष श्री संतोष कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री नवनीत गुप्ता की देखरेख में हो रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वुमन पॉवर, समाचार

माधुरी शिवहरे जायसवाल बनीं ‘मिसेज इंडिया एशिया-ब्यूटीफुट स्माइल’; शादी

समाचार

महेश्वर में लगेगी सहस्रबाहु प्रतिमा; कई वर्षों से समाज

समाचार, समाज

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की ‘नन्ही परी’ का जन्मदिन; युवा

शिक्षा/करियर, समाचार

विजयपुर के देवांशु शिवहरे MPPSC परीक्षा टॉप कर डिप्टी

समाचार, समाज

इस बार सम्मान से वंचित न रहे फिरोजाबाद का

समाचार

आगराः शिवहरे समाज एकता परिषद ने ‘शिवहरे रत्न’ सम्मान