September 19, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

बेटे की मौत के गम में वयोवृद्ध मां भी चल बसीं,पूर्व प्रिंसिपल श्रीमती विमल सुधा गुप्ता का निधन, अंतिम यात्रा अपराह्न 3 बजे

आगरा। 
वयोवृद्ध मां अपने बेटे की मौत का गम बर्दाश्त नहीं कर सकी और ठीक एक हफ्ते बाद उसने भी दम तोड़ दिया। यह दुखद वाकया हुआ 88 वर्षीय श्रीमती विमल सुधा गुप्ता (पत्नी स्व. श्री अखिलेश नारायण गुप्ता) के साथ जिनका सोमवार 3 मई, 2021 को सुबह करीब 10.30 बजे  ह्रदयगति रुकने से निधन हो गया।  सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल के पद से रिटायर हुईं श्रीमती विमल सुधा गुप्ता मूल रूप से नाई की मंडी की रहने वाली थीं लेेकिन वर्तमान में अपने बड़े पुत्र  रामेश्वर गुप्ता के परिवार के साथ  शमशाबाद रोड स्थित उनके घर में रह रही थीं।  ठीक एक सप्ताह पहले 26 अप्रैल, 2021 श्री रामेश्वर गुप्ता का  हार्टअटैक से निधन हो गया था, और इस गम ने उन्हें बुरी तरह तोड़ दिया था। वह अपने पीछे पुत्रवधु श्रीमती रश्मि गुप्ता (पत्नी स्व. श्री रामेश्वर गुप्ता) और  छोटे पुत्र श्री अरुणेश गुप्ता ‘पिक्की’ व पुत्रवधु श्रीमती सुनीता गुप्ता के अलावा दो नातियों प्रशांत गुप्ता एवं  सागर गुप्ता के परिवार को बिलखता छोड़ गई हैं। वह शिवहरेवाणी के श्री अविरल गुप्ता की बुआ थीं।  उनकी अंतिम यात्रा आज अपराह्न 3 बजे उनके निवास   ‘17- Fst Floor, अरिहंत ड्रीम्स ,शमशाबाद रोड, आगरा ‘ से ताजगंज स्थित विद्युत शवदाहगृह के लिए प्रस्थान करेगी जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिक्षा/करियर, समाचार

Countdown Begins…आगरा में कल होगा शिक्षा का जश्न; भिंड

Uncategorized, समाचार, समाज

ओबीसी सर्टिफिकेट का कब तक इंतजार करेगा शिवहरे समाज;

समाचार, समाज

उज्जैन के कल्याण शिवहरे को ‘शिवहरे शिक्षा रत्न’ और

समाचार

दुखदः आगरा के श्री निर्मल शिवहरे का मुंबई में

वुमन पॉवर, समाचार, साहित्य/सृजन

दीपा के गणपति का अलग ही स्वैग; सात साल

समाचार, समाज

भोपाल के डा. एलएन मालवीय और रामशंकर शिवहरे को