October 23, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाज

आगरा में परिचय सम्मेलन के लिए जनसंपर्क अभियान; सुबह-सुबह क्षेत्रों का भ्रमण कर रही है शिवहरे युवाओं की टीम

आगरा।
आगरा में आगामी 19 नवंबर को होने वाले प्रथम कलचुरी युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। वहीं शिवहरे युवाओं की एक टोली ने शहर में जनसंपर्क शुरू कर दिया है जो सुबह घर-घर जाकर समाजबंधुओं को कार्यक्रम में निमंत्रित करने के साथ ही लोगों को विवाहयोग्य बच्चों के बायोडेटा परिचय सम्मेलन के लिए भेजने को प्रेरित भी कर रही है। इस बीच दाऊजी मंदिर में एक अहम बैठक 5 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे रखी गई है, जिसमें समाजबंधुओं से विचार-विमर्श कर कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा

।
शिवहरे समाज, आगरा के तत्वावधान में और शिवहरेवाणी के संयोजन में 19 नवंबर को सूरसदन में होने वाले प्रथम कलचुरी युवक-युवती परिचय सम्मेलन में आगरा से शिवहरे समाज की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया गया है। भाजपा नेता रामसिया विकास गुप्ता के नेतृत्व में युवा समाजसेवी हिमांशु शिवहरे और विकास गुप्ता की टीम अब तक नाई की मंडी, लोहामंडी, जयपुर हाउस, ताजगंज, विभव नगर, आवास विकास कालोनी बोदला आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर चुकी है। यह टीम कार्यक्रम संयोजक शिवहरेवाणी के संपादक सोम साहू के साथ अलसुबह निकलकर एक क्षेत्र विशेष में लोगों से मिल रही है। उन्हें पैंफलेट्स देकर कार्यक्रम की जानकारी प्रदान कर रही है। इस टीम के साथ स्थानीय शिवहरे युवा भी साथ होते हैं जो उन्हें अपने क्षेत्र के स्वजातिय बंधुओं के घर ले जाते हैं।


नाई की मंडी क्षेत्र में स्थानीय स्वजातिय बंधु श्री संजय शिवहरे (राधाकृष्ण मंदिर समिति), मोहित शिवहरे (मोना), नीरज शिवहरे (ज्वैलर्स) ने टीम की सहायता की, तो ताजगंज क्षेत्र में राजीव शिवहरे साथ रहे। आवास विकास बोदला में श्री गोपाल शिवहरे (शासकीय कांट्रेक्टर) और अंकित शिवहरे ने टीम को अपने क्षेत्र में भ्रमण कराने में सहायता प्रदान की। रामसिया विकास शिवहरे ने बताया कि उनकी युवा टीम आने वाले दिनों में शास्त्रीपुरम, सिकंदरा, खंदारी, दयालबाग, ट्रांसयमुना में भी भ्रमण कर वहां रहने वाले स्वजातिय बंधुओं से संपर्क करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार, समाज

राधाकृष्ण मंदिर में पहली बार महिलाओं ने किया स्वरूपों

शिक्षा/करियर, समाचार

बड़ी उपलब्धिः स्टॉकएड के सीईओ देवांश शिवहरे बने आगरा

समाचार

जसरानाः श्री विनोद शिवहरे की उठावनी 23 अक्टूबर को

समाचार, समाज

लोहामंडी की शिवहरे गली से विदा हुई नौ दिनों

समाचार, समाज

झांसी में कलचुरी समाज ने विजयदशमी पर किया ‘शस्त्र-पूजन’;

Uncategorized, समाचार

श्रीमती कमला देवी (पत्नी स्व. श्री मुरारीलाल गुप्ता ‘शिवहरे’)