October 25, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

आगरा में शिवहरे समाज धूमधाम से मनाएगा सहस्त्रबाहु जन्मोत्सव; 13 अक्टूबर को दाऊजी मंदिर में तय होगी रूपरेखा; विधायक विजय शिवहरे भी बैठक में भाग लेंगे

आगरा।
आगरा का शिवहरे समाज आगामी 8 नवंबर को कलचुरी समाज के आराध्य देव भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने जा रहा है। इस पावन दिन शोभायात्रा एवं अन्य कार्यक्रमों पर विचार करने के लिए समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 13 अक्टूबर को दाऊजी मंदिर में प्रातः 10.30 बजे से आहूत की गई है। बैठक में विधायक श्री विजय शिवहरे को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

दरअसल गत वर्ष सहस्त्रबाहु जयंती पर आगरा में पहली बार एक शोभायात्रा निकाली गई थी जो दीवानी चौराहा से शुरू होकर सूरसदन पर संपन्न हुई थी, जहां परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया था। तब श्री विजय शिवहरे ने परिचय सम्मेलन के मंच अपील की थी कि समाजबंधुओं को अब हर वर्ष भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के जन्मदिवस पर शोभायात्रा निकालने का संकल्प लेना चाहिए। इस तरह की शोभायात्रा समाज की एकजुट को प्रदर्शित करती हैं और एकजुटता में ही समाज की शक्ति निहित होती है।

दाऊजी मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री विजनेश शिवहरे ने शिवहरेवाणी को बताया है कि बैठक में दाऊजी मंदिर समिति, राधाकृष्ण मंदिर समिति और शिवहरे समाज एकता परिषद के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से शामिल होने की अपील है। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा जैसे आयोजनों में युवाओं की बड़ी भूमिका होती है, लिहाजा सक्रिय भागीदारी के इच्छुक सभी स्वजातीय युवाओं का बैठक में स्वागत रहेगा। समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। दाऊजी मंदिर के अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में भाग लेने वाले सभी समाजबंधुओं के लिए जलपान की समुचित व्यवस्था रहेगी।

राधाकृष्ण मंदिर के अध्यक्ष श्री अरविंद गुप्ता ने भी समाज के सभी संगठनों से भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के जन्मोत्सव में एकजुटता प्रदर्शित करने का आह्वान करते हुए बताया कि बैठक में शोभायात्रा के मार्ग, झांकियों और स्वागत आदि के संबंध में सभी के सुझाव और प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार, समाज

राधाकृष्ण मंदिर में पहली बार महिलाओं ने किया स्वरूपों

शिक्षा/करियर, समाचार

बड़ी उपलब्धिः स्टॉकएड के सीईओ देवांश शिवहरे बने आगरा

समाचार

जसरानाः श्री विनोद शिवहरे की उठावनी 23 अक्टूबर को

समाचार, समाज

लोहामंडी की शिवहरे गली से विदा हुई नौ दिनों

समाचार, समाज

झांसी में कलचुरी समाज ने विजयदशमी पर किया ‘शस्त्र-पूजन’;

Uncategorized, समाचार

श्रीमती कमला देवी (पत्नी स्व. श्री मुरारीलाल गुप्ता ‘शिवहरे’)