October 5, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
Uncategorized समाचार समाज

ओबीसी सर्टिफिकेट का कब तक इंतजार करेगा शिवहरे समाज; जिलाधिकारी से मिले शिवहरे समाज के लोग; ज्ञापन सौंपा

फिरोजाबाद।
इसे प्रशासन की हठधर्मिता कहें, नकारापन कहें या फिर लापरवाही! शिवहरे समाज को लंबे समय से ओबीसी सर्टिफिकेट के उसके वाजिब हक से वंचित किया जा रहा है। यहां तक कि, विधायक (एमएलसी) श्री विजय शिवहरे के कड़े हस्तक्षेप के भी अब तक सकारात्मक परिणाम नहीं आए हैं। बीते दस साल के अंदर इस दिशा में हुए तमाम प्रयासों की श्रृंखला में बीते रोज एक कड़ी और जुड़ गई, जब शिवहरे समाज के एक शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मौके पर ही सभी उपजिलाधिकारियों को लाइन पर लेकर उन्हें समस्या के त्वरित निस्तारण की ताकीद की। जिलाधिकारी का अंदाज बेशक काफी सख्त लग रहा था, लेकिन यह कितना असरदार साबित होगा, फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता। पांच महीने पहले 9 अप्रैल को विधायक श्री विजय शिवहरे ने भी समाज के शिष्टमंडल को साथ लेकर तत्कालीन जिलाधिकारी रमेश रंजन से मुलाकात की थी। और, पूरी सख्ती के साथ समाज के बच्चों के ओबीसी सर्टिफिकेट बनवाने की बात रखी थी। तब भी जिलाधिकारी ने पूरी गंभीरता दिखाते हुए समस्या के जल्द निराकरण का भरोसा विधायक को दिलाया था। लेकिन कुछ ही समय बाद ही रमेश रंजन का तबादला हो गया। और बात अधर में रह गई।
ऐसे में समाज के शिष्टमंडल ने मौजूदा जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा से मिलकर उन्हें समस्या से अवगत कराया। शिष्टमंडल ने डीएम से साफ कहा कि जब आगरा जनपद में शिवहरे समाज के ओबीसी सर्टिफिकेट बनाए जा रहे हैं, तो फिरोजाबाद में यह प्रक्रिया क्यों रोक दी गई है? जबकि, फिरोजाबाद की ही टूंडला तहसील में ये सर्टिफिकेट बनाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने गंभीरता दिखाते हुए उसी समय एसडीएम को लाइन पर लेकर मामले के निस्तारण के आदेश दिए। शिष्टमंडल में भाजपा के जिला मंत्री विपिन शिवहरे, शिवहरे समाज समिति के अध्यक्ष कमल गुप्ता एडवोकेट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुगम शिवहरे ‘लल्लू’ (आगरा), सुगम शिवहरे ‘लवली’, उत्तर प्रदेश व्यापार सभा के अध्यक्ष नवीन शिवहरे, रामजीलाल शिवहरे, अरुण गुप्ता, विनोद शिवहरे, अंकित शिवहरे, प्रमोद शिवहरे, कवि शिवहरे (आगरा), आकाश शिवहरे (आगरा), एडवोकेट वरुण गुप्ता जी समेत समाज के कई लोग शामिल रहे।

मौजूदा डीएम चल रही है बातः सौरभ शिवहरे
उधर, विधायक श्री विजय शिवहरे के फिरोजाबाद प्रतिनिधि एवं भाजपा के महानगर मंत्री सौरभ शिवहरे ने शिवहरेवाणी से बातचीत में कहा है कि वर्तमान जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा से इस संबंध में उनकी बात चल रही है। और, प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि अभी एक हफ्ते पहले ही इस मसले पर शिवहरे समाज के अध्यक्ष कमल गुप्ता एडवोकेट के साथ उनकी बैठक हुई थी। इसमें भाजपा के जिला मंत्री विपिन शिवहरे (सिरसागंज) और जसराना के नवीन शिवहरे भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

इंजीनियर आशीष शिवहरे को किसने मारा? पीड़ित परिवार को

समाचार

आगराः श्रीमती शीला देवी (पत्नी स्व. श्री ओमप्रकाशजी गुप्ता)

समाचार

आशीष शिवहरे की मौत पर योगी से सीबीसीआईडी जांच

समाचार

भाजपा नेता विकास गुप्ता रामसिया बने ओबीसी मोर्चा के

समाचार, समाज

‘राय महासभा झांसी’ के शपथ ग्रहण में कलचुरी एकता

समाचार, समाज

इंजीनियर आशीष शिवहरे की मौत पर कई सवाल; 17