April 18, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

जयनारायण चौकसे को ‘शिक्षा शिरोमणि’ की उपाधि; इंदौर में कलचुरी महिलाओं ने किया सम्मानित; हल्दी-कुमकुम समारोह

इंदौर।
कलचुरी समाज के प्रख्यात सेवी, शिक्षाविद एवं शिक्षा-उद्यमी श्री जयनारायण चौकसे को ‘शिक्षा शिरोमणि’ की उपाधि प्रदान की गई है। अखिल भारतीय हैहय क्षत्रिय कलचुरी महिला महासभा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चौकसे को इस सम्मान से विभूषित किया है।
अवसर था इंदौर में महासभा की महिला इकाई द्वारा आयोजित ‘हल्दी-कुमकुम एवं सम्मान समारोह’ का, जिसमें श्री जयनारायण चौकसे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। श्री चौकसे ने अपने संबोधन में महेश्वर में ‘सहस्रार्जुन धाम’ के निर्माण के लिए हाल में गठित ‘श्री राजराजेश्वर सहस्रार्जुन धाम परमार्थ ट्रस्ट’ की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महेश्वर में ‘सहस्रार्जुन धाम’ एक ड्रीम प्रोजेक्ट है, जो कलचुरी समाज की ‘पहचान, एकजुटता, जागृति व चेतना’ का केंद्र बनेगा और धार्मिक पर्यटन मानचित्र पर महेश्वर की भगवान सहस्रबाहु से जुड़ी पौराणिक पहचान को और समृद्ध करेगा। उन्होंने बताया कि सहस्रबाहु धाम में भगवान सहस्रार्जुन की 100 फीट ऊंची प्रतिमा के साथ मंदिर, धर्मशाला, स्कूल-कॉलेज के निर्माण के अलावा कई अन्य प्रोजेक्ट्स शामिल किए जा सकते हैं।

इससे पूर्व राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ की राष्ट्रीय संयोजिका एवं नवगठित सहस्रार्जुन धाम ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष श्रीमती अर्चना जायसवाल, महासभा की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती पूनम चौधरी और प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती नीलम शिवहरे ने श्री चौकसे को शिक्षा शिरोमणि की उपाधि प्रदान की। इस दौरान महिला महासभा की ओर से श्रीमती अर्चना जायसवाल को भी उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। श्रीमती जायसवाल ने सभी स्वजातीय महिलाओं को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कलचुरी संत श्री ओमप्रकाश जी का भी अभिनंदन किया गया।

इससे पूर्व अतिथि श्री जयनारायण चौकसे, श्रीमती अर्चना जायसवाल, एमएल राय (भोपाल), श्रीमती सुमित्रा चौकसे के साथ राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती नीलम चौधरी ने भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सभी आमंत्रित महिलाओं को हल्दी कुमकुम लगाकर स्वागत किया गया। श्रीमती पूनम चौधरी ने स्वागत उदबोधन में कहा कि अखिल भारतीय हैहय क्षत्रिय कलचुरी महिला महासभा का उद्देश्य कलचुरी महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ना, सामाजिक-आर्थिक व राजनीतिक क्षेत्र में उनकी मजबूत पहचान स्थापित करना है। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रंजना सूर्यवंशी ने किया।

कार्यक्रम में सुश्री शिवानी शिवहरे को महिला महासभा की इंदौर इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। श्रीमती नीलम शिवहरे, श्रीमती कमलेश राय, किशोर राय, मनीष राय, ने सुश्री शिवानी शिवहरे का अभिनंदन कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन रंजना सूर्यवंशी ने किया। अंत में श्रीमती नीलम शिवहरे ने सभा का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी श्री शंकरलाल राय, श्री पप्पू राय, श्री संजय राय, पार्षद श्रीमती संध्या जायसवाल, श्रीमती डोली मालवी, श्री खेमराज चौहान, श्रीमती ज्योति जायसवाल, श्रीमती सुशीला चौकसे, श्रीमती रेनू जायसवाल की उपस्थिति प्रमुख रही। कार्यक्रम में स्वजातीय महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति काफी प्रेरणादायी रही।

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    समाचार

    पंचम पुण्य-स्मरणः स्व. श्री गोपाल दास शिवहरे

    समाचार

    दाऊजी मंदिर के संरक्षक श्री बृजमोहन शिवहरे की भाभीजी

    समाचार

    चार साल बाद भी दाऊजी मंदिर के खाते में

    समाचार

    टूंडलाः श्री हरिओम शिवहरे की उठावनी 17 अप्रैल को

    समाचार

    छठवां पुण्य-स्मरणः स्व. श्री शैलेंद्र शिवहरे ‘शैलू’

    समाचार, धरोहर, समाज

    दाऊजी मंदिर समिति ने निर्माण को माना ‘अवैध और