October 7, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाज

परिचय सम्मेलन को लेकर ‘खुली बैठक’ 5 नवंबर को दाऊजी मंदिर में पूर्वाह्न 11 बजे से; अंतिम तारीख तक भी मिल रहे बायोडेटा

आगरा।
आगरा में आगामी 19 नवंबर को होने वाले प्रथम कलचुरी युवक-युवती परिचय सम्मेलन को लेकर एक अहम बैठक रविवार, 5 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे दाऊजी मंदिर में आयोजित की गई है। यह एक खुली बैठक होगी जिसमें परिचय सम्मेलन में सहभागिता के इच्छुक सभी समाजबंधु आमंत्रित हैं। बैठक में परिचय सम्मेलन की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के साथ ही गोवर्धन-अन्नकूट महोत्सव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की जाएगी।


शिवहरे समाज, आगरा के बैनर तले होने वाले इस परिचय सम्मेलन की संयोजक शिवहरेवाणी के संपादक सोम साहू ने बताया कि 5 नवंबर को बायोडेटा जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है लेकिन बायोडेटा मिलने का क्रम खत्म नहीं हो रहा है। ऐसे में तय किया गया है कि 5 नवंबर के बाद आने वाले आवेदकों को परिचय सम्मेलन के मंच पर तो लाया जाएगा लेकिन उनके बायोडेटा ‘शिवहरेवाणी वैवाहिकी’ प्रकाशित नहीं हो सकेंगे। फिलहाल ‘शिवहरेवाणी वैवाहिकी’ पत्रिका भी लगभग तैयार है और आगामी एक-दो दिन में इसके प्रिंट में चले जाने की संभावना है।


दाऊजी मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री बिजनेश शिवहरे ने बताया कि दोनों मंदिर समितियों के साथ समाज की खुली बैठक के आयोजन का लक्ष्य परिचय सम्मेलन में समाज की अधिकतम भागीदी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि आगरा में लंबे समय बाद परिचय सम्मेलन होने जा रहा है और ऐसे में हम सभी को इस ‘सामाजिक महायज्ञ’ में कंधे से कंधा मिलाकर योगदान करना चाहिए। राधाकृष्ण मंदिर के अध्यक्ष श्री अरविंद गुप्ता ने परिचय सम्मेलन में भागीदारी के इच्छुक सभी समाजबंधुओं से बैठक में अवश्य पहुंचने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

आशीष शिवहरे की मौत को लेकर सड़कों पर उतरा

समाचार

इंजीनियर आशीष शिवहरे को किसने मारा? पीड़ित परिवार को

समाचार

आगराः श्रीमती शीला देवी (पत्नी स्व. श्री ओमप्रकाशजी गुप्ता)

समाचार

आशीष शिवहरे की मौत पर योगी से सीबीसीआईडी जांच

समाचार

भाजपा नेता विकास गुप्ता रामसिया बने ओबीसी मोर्चा के

समाचार, समाज

‘राय महासभा झांसी’ के शपथ ग्रहण में कलचुरी एकता