September 12, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

रायगढ़ में सहस्रबाहु की प्रतिमा का लोकार्पण; मेधावी बच्चों पर सम्मान; छत्तीसगढ़ के विकास में कलार समाज की बड़ी भूमिका- श्याम बिहारी जायसवाल

रायगढ़।
रायगढ़ के पंजरी प्लांट स्थित ‘सहस्रबाहु चौक’ पर भगवान राजराजेश्वर सहस्रबाहु की प्रतिमा स्थापित कर दी गई है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सहस्रबाहु प्रतिमा एवं चौक का लोकार्पण किया।
अनावरण एवं लोकार्पण समारोह के बाद रायगढ़ नगर निगम में बाबा प्रियदर्शी राय ऑडीटोरियम में कलार समाज का प्रांतीय सम्मेलन एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षा और युवाओं के चहुमुखी उत्थान जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय युवा महासचिव एवं उड़ीस प्रभारी नितेश जायसवाल ने शिवहरेवाणी को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चौक पर स्थापित भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा छह फुट ऊंची है जिसे संगमरमर के पत्थर से जयपुर के कुशल कलाकारों ने बड़ी मेहनत से तैयार किया है। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि रायगढ़ के सबसे अहम चौक पर सहस्रबाहु की प्रतिमा स्थापित होना पूरे समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कभी कलचुरी राजवंश का हिस्सा हुआ करता था। इसके निर्माण, विकास और संस्कृति में कलार समाज का ऐतहासिक योगदान रहा है, औऱ हमारा दायित्व है कि अपनी नई पीढ़ियों को समाज की गौरवशाली अतीत से परिचित कराएं।
दूसरी तरफ बाबा प्रियदर्शी राय ऑडीटोरियम में कलार समाज के प्रांतीय सामाजिक सम्मेलन में समाज के उत्थान पर विमर्श के साथ ही 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक लाने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया। खास बात यह है कि सम्मेलन के दौरान शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले के मेधावी बच्चों को सम्मान के साथ 501 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी भेंट की गई। इनमें भी अंकों के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे बच्चों को क्रमशः 10001 रुपये, 5001 रुपये और 2001 रुपये की धनराशि प्रदान की गई। इस दौरान 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्वेच्छानुदान से 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा की गई।
कार्यक्रम में अध्यक्ष विजय जायसवाल, संरक्षक कौन्तेय जायसवाल, महिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज डडसेना, प्रवीण जायसवाल, राहुल डडसेना की देखरेख में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय युवा महासभा के राष्टरीय महासचिव एवं उड़ीसा प्रभारी नितेश जायसवाल (बेतूल) की उपस्थिति विशेष रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

द्वितीय पुण्य-स्मरणः स्व. श्री प्रभाकर गुप्ता

Uncategorized, करियर

‘राजा जनक’ और ‘राजा दशरथ’ का स्वागत करेगा शिवहरे

समाचार

भिंडः श्री सुरेंद्र नाथ गुप्ता ‘शिवहरे’ की उठावनी 12

समाचार

झांसी के नीतेंद्र राय ‘फौजी’ को दिया जाएगा ‘शिवहरे

समाचार

आगराः श्रीमती लज्जावती गुप्ता ‘शिवहरे’ की उठावनी 7 सितंबर

समाचार

मिस वर्ल्ड के ताज से चूकीं मगर दिलों को