June 21, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

आगराः प्रविष्टियों के लिए केवल दस दिन शेष…शिवहरे समाज का मान बढ़ाने वाले मेधावी बच्चों का होगा सम्मान

आगरा।
आगरा में शिवहरे समाज एकता परिषद और शिवहरेवाणी के संयुक्त तत्वावधान में आगामी एक सितंबर को दाऊजी मंदिर में होने वाले मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह के लिए अब तक 22 बच्चों की प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी हैं। प्रविष्टी प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त है। परिषद ने गत दो शैक्षणिक सत्रों के सभी मेधावी बच्चों से निर्धारित तिथि 20 अगस्त तक अपनी प्रविष्टियां भेजने का अनुरोध किया है। परिषद का प्रयास है कि आगरा-फिरोजाबाद में शिवहरे समाज का कोई भी मेधावी बच्चा इस सम्मान से वंचित न रहने पाए।

शिवहरे समाज एकता परिषद के संयोजक अमित शिवहरे ने बताया है कि इस बार दो शैक्षणिक वर्षों 2022-23 एवं 2023-24 की हाईस्कूल व इंटरमीडियेट की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक लाने वाले बच्चों को सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक प्राप्त ज्यादातर प्रविष्टियां 2023-24 के मेधावी बच्चों की ओर से प्राप्त हुई हैं, जबकि 2022-23 में भी खासी संख्या में स्वजातीय बच्चों ने इन परीक्षाओं में उत्कृष्ट सफलता अर्जित की थी। उन्होंने बताया कि प्रविष्टी की अंतिम तिथि 20 अगस्त निर्धारित की गई थी। उन्होंने दोनों शैक्षणिक सत्रों मे हाईस्कूल और इंटरमीडियेट की बोर्ड परीक्षाओं (यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी बच्चों से 20 अगस्त तक अपनी प्रविष्टियां मोबाइल नंबर 9760885433 (अमित शिवहरे) अथवा 9045668584 या 8393906969 (वरुण गुप्ता एडवोकेट) को उनके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप कर सकते हैं।

अध्यक्ष अंशुल शिवहरे ने बताया कि दो शैक्षणिक सत्रों (2022-23 और 2023-24) में सीबीएसई और आईसीएसई की हाईस्कूल और इंटरमीडियेट परीक्षाओं में 70 प्रतिशत या अधिक अंक लाने वाले स्वजातीय विद्यार्थियों और यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में 60 प्रतिशत या अधिक अंक लाने वाले स्वजातीय बच्चों को इस समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

कार्यकारी अध्यक्ष श्री हिमांशु शिवहरे ने बताया कि समारोह में सामाजिक सेवा, शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य के लिए ‘शिवहरे रत्न सम्मान’ से विभूषित किया जाएगा जिनके नामों पर अंतिम निर्णय आगामी बैठक में लिया जाएगा।

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    समाचार

    शिवपुरी के नरेंद्र शिवहरे की देवास में सड़क हादसे

    समाचार

    आगरा के युवा सोशल वर्कर अमित शिवहरे बने हैहय

    समाचार

    अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा की यूपी इकाई का

    समाचार, समाज

    कलचुरी समाज के टॉपर्स को अपने यहां निःशुल्क उच्च

    समाचार, समाज

    श्री शिवचरण हाडा को राजस्थान हैहयवंशी कलाल महासभा की

    समाचार

    आगराः श्रीमती शीला शिवहरे (पत्नी स्व. श्री राधेश्याम शिवहरे)