June 23, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

उत्तर प्रदेश में ‘हैहय कलचुरी महासभा’ का विस्तार कराएंगे अशोक राय; झांसी में शपथ समारोह; महेश्वर में ‘सहस्रबाहु धाम’ के लिए सबका हो योगदान- चौकसे

झांसी।
कलचुरी समाज की सबसे पुरानी संस्था ‘अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा’ अब उत्तर प्रदेश के जिले-जिले में अपनी इकाई स्थापित करेगी। महासभा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अशोक राय ने बीते रविवार को झांसी में अपनी कार्यकारिणी के साथ पद की शपथ लेने के बाद यह घोषणा की। कार्यक्रम में केंद्रीय नेतृत्व ने यूपी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी 1 एवं 2 अगस्त को वाराणसी में होने वाले महासभा के स्थापना दिवस समारोह की तैयारी पर भी चर्चा की।

झांसी में बस स्टैंड के निकट हवाना रेस्ट्रों में हुए शपथ समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भोपाल से पधारे महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयनारायण चौकसे (चेयरमैन, एलएनसीटी ग्रुप) ने अशोक राय और उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में महासभा का उसी प्रकार विस्तार करना होगा, जिस प्रकार मध्य प्रदेश में किया जा रहा है। बल्कि यूपी और भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि 1905 में महासभा की स्थापना यहीं के प्रयागराज में हुई थी। उन्होंने भगवान सहस्रबाहु की महिमा और शक्ति के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि प्रत्येक कलचुरी को प्रतिदिन भगवान सहस्रबाहु की पूजा अर्चना करनी चाहिए और जीवन में एक बार महेश्वर अवश्य जाना चाहिए जो हमारे आराध्य की राजधानी रही थी। उन्होंने बताया कि महेश्वर में भव्य सहस्रबाहु धाम के निर्माण के प्रयास चल रहे हैं और हम सभी को इस अभियान में अपना योगदान करना चाहिए।

महासभा की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौकसे (गोटेगांव, नरसिंहपुर) ने अपने संबोधन में बताया कि वह मध्य प्रदेश में अब तक 41 लोकल इकाइयों का गठन करा चुके हैं जिनमें जिला स्तर से लेकर ब्लॉक व तहसील स्तर तक की इकाइयां शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एमपी में कलचुरी समाज बहुत तेजी से महासभा के बैनर तले एकजुट हो रहा है।

महासभा के राष्ट्रीय महासचिव एमएल राय, महासभा की यूपी इकाई के संरक्षक एवं पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे (बांदा), रामस्वरूप राय कक्काजी (झांसी), राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष पूनम चौधरी गुप्ता (दिल्ली), मध्य प्रदेश की महिला महासचिव सुशीला चौकसे (भोपाल), झांसी की पूर्व जिला पंचायत सदस्य मीरा विष्णु राय आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालन भोपाल से आए मध्य प्रदेश महासचिव वीरेंद्र पप्पू राय ने किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयनारायण चौकसे ने उ.प्र. इकाई के अध्यक्ष अशोक राय के साथ उनकी कार्यकारिणी के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष जायसवाल, महासचिव (कार्यकारी) सुधीर जायसवाल (प्रयागराज), महासचिव (संगठन) रामरतन जायसवाल (अमेठी), महासचिव (प्रचार) सोम साहू (आगरा), कोषाध्यक्ष सुमित राय (झांसी) को और उपाध्यक्ष के रूप में अमित शिवहरे (आगरा), इंजी. केके जायसवाल, संजय राय, राजकुमार जायसवाल, विनोद राय, अनिल कुमार गुप्ता, सुनील जायसवाल, सूरज जायसवाल, पृथ्वीराज राय एवं ओमप्रकाश जायसवाल को पद की शपथ ग्रहण कराई। सालिकराम राय (ललितपुर) को संभागीय अध्यक्ष की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में आए कलचुरी समाजबंधुओं ने प्रदेश अध्यक्ष अशोक राय का अपनी-अपनी तरह से सम्मान किया। निवाड़ी से आए अशोक राय ने प्रदेश अध्यक्ष को पगड़ी पहनाई तो हंसारी से पधारे नरेश राय ने मुकुट पहनाकर उनका सम्मान किया। झांसी के अमित राय, शालिनी राय, प्रियंका राय एवं नम्रता राय के साथ ग्वालियर से पधारीं बबीता शिवहरे, रवीता राय, प्रीती शिवहरे, प्रियंका गुप्ता ने मंच पर अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में विष्णु राय, अनूप शिवहरे, डा. जितेंद्र राय, जगजीवन राय, अमित राय पार्षद, मुकेश राय उपसभापति, राजेंद्र राय, नरेश राय, सुरेंद्र राय, अजय राय, हेमंत राय, सुरेश राय, संतोष राय, नीरज राय, अशोक राय, डा. आरएन राय, अरुण राय, मनोज राय, चंद्रप्रकाश राय, फूलचंद्र राय, जुगराज राय, प्रमोद राय, केशव राय, सुनील राय, राजेंद्र राय (राजू), राहुल राय, सुमित राय, सतीश राय, डब्बू राय, जयहिंद राय, विनोद राय, धर्मेंद्र राय, सुग्रीव राय, बबलू राय, अमित राय, सालिगराम राय, रविंद्र राय, अरविंद राय, अमित राय, मोनू राय, विशाल राय, अंकित महाजन, अभिषेक राय, सौरभ राय, केशव शिवहरे अध्यक्ष, जगमोहन महाजन, अध्यक्ष, महेश राय पूर्व अध्यक्ष, हृदेश राय पूर्व अध्यक्ष, राजकुमार राय (लल्ला), बबलू राय टीकमगढ़, बृजकिशोर राय (माते), राजकुमार राय (राजू), संतोष राय, आर्यन रा, उमेश राय राजेश राय निवाड़ी, राधेश्याम राय, बृजमोहन राय, रामअवतार राय, राजेश राय, अरुण राय, नितिन शिवहरे, सोनू राय, सहदेव राय, बृजेंद्र राय, हरिओम राय, अशोक चौकसे आदि ने माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। अंकित राय व इंजी. अमित राय ने सभी का आभार व्यक्त किया।

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    समाचार

    आगरा में 4 जुलाई को शिवहरे समाज का रक्तदान

    वुमन पॉवर, समाज

    बच्चों ने हुनर के रंगों से सजाई समर-कैंप की

    समाचार, साहित्य/सृजन

    कलाली बोली: कलाल समाज की अदभुत विरासत के संरक्षण-संवर्धन

    समाचार

    शिवपुरी के नरेंद्र शिवहरे की देवास में सड़क हादसे

    समाचार

    आगरा के युवा सोशल वर्कर अमित शिवहरे बने हैहय

    समाचार

    अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा की यूपी इकाई का