झांसी।
मेधा तो अपने रास्ते खुद बना ही लेती है, और यदि कोई समाज अपने मेधावी बच्चों का सम्मान करता है तो दरअसल, वह अपनी ही प्रगति के रास्ते खोल रहा होता है। ऐसे कार्यक्रमों के आयोजक वास्तव में बधाई का पात्र हैं। यह कहना है अखिल भारतीय जायसवाल समवर्गीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वीरेंद्र राय का।
झांसी के जाने-माने समाजसेवी एवं उद्योगपति श्री वीरेंद्र राय गत रविवार (2 अगस्त) को ‘कलचुरी कलार सर्ववर्गीय समाज, झांसी’ के तत्वाधान में आयोजित ‘मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह’ को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे। झांसी में बस स्टैंड के निकट कुंज वाटिका विवाहघर में आयोजित इस समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडियेट की बोर्ड परीक्षाओं (यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई) में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले 55 स्वजातीय छात्र-छात्राओं को मेडल व सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इनके अलावा गत एक वर्ष के अंदर विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित होने वाले चार प्रतिभाशाली युवाओं को भी सम्मानित किया गया। इनमें पीएनबी में चयनित सुश्री मुस्कान राय (पुत्री श्री सुनील राय), एसबीआई में चयनित सुश्री निकिता राय (पुत्री श्री नरेश राय), सीए बनीं सुश्री शिवि शिवहरे (पुत्री श्री मुकेश शिवहरे) और रेलवे सेवा में चयनित हर्ष राय (पुत्र श्री मेवाराम राय) को ‘अति विशिष्ट सम्मान-पत्र’ प्रदान किया गया। संस्था ने कार्यक्रम में समाज की मेधाओं और वरिष्ठ समाजसेवियों सहित कुल 136 कलचुरी समाजबंधुओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री वीरेंद्र राय ने कलचुरी समाज के आराध्य देव भगवान राजराजेश्वर सहस्रबाहु अर्जुन की पूजा अर्चना कर किया। जिला अध्यक्ष भारत भूषण राय की अध्यक्षता में संपन्न हुए समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी सर्वश्री राजेंद्र राय जी, रामस्वरूप राय (कक्का) एवं रामकृपाल राय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सर्वश्री रामकिशोर राय (एड), डॉ डीएस गुप्ता, अशोक राय, मदन चंद्र राय, श्रीराम राय, रामबाबू महाजन, चंद्रप्रकाश राय (उल्दन), भरत राय, चंद्रमोहन राय, केशव सिंह शिवहरे, जुगल किशोर शिवहरे, महेश राय खाती बाबा भी मंचासीन रहे।
जिलाध्यक्ष भारत भूषण राय ने अध्यक्षीय संबोधन में बताया कि संस्था लगातार 11 वर्षों से मेधावी बच्चों का सम्मान-समारोह आयोजित करती आ रही है, जो अपने आप में बहुत सराहनीय कार्य है। जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र राय ने कार्यक्रम का संचालन किया, जिला महामंत्री राहुल शिवहरे और कोषाध्यक्ष हेमंत राय ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उमाशंकर राय, डीएन शिवहरे, राजकुमार राय, रामेश्वर राय (एड), विजेंद्र राय, अतुल राय, अवधेश कुमार गुप्ता, आनंद जायसवाल, राजेश राय, शैलेंद्र राय, सुरेंद्र राय, अनिल राय, रज्जन बाबू राय, सुभाष चंद्र राय (एड), प्रमोद राय, मनोज राय, सुरेश राय, राममिलन राय, सूरज प्रकाश राय, बहादुर राय, डॉ अमित राय, डॉ मुकेश शिवहरे, आनंद राय, आशीष राय, मुकेश राय, ब्रजेंद्र राय, अजय राय, सुनील राय, उमेश राय, मुकेश राय, के के शिवहरे, प्रमोद राय, रामस्वरूप राय, दिनेश राय, नवीन राय, अनिल राय, संतोष राय, शिवम राय, सूरज प्रसाद राय, विवेक राय, रविंद्र राय, सुभाष राय, सुनील राय, रवि राय, विवेक राय, अंशुल राय समेत खासी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत सभी ने स्वादिष्ट सहभोज का आनंद लिया।
शिक्षा/करियर
झांसी के कलचुरी समाज ने लगातार 11वें वर्ष किया अपने मेधावी बच्चों का सम्मान; समाज की प्रगति का रास्ता खोल रहे ये बच्चे-वीरेंद्र राय
- by admin
- August 3, 2026
- 0 Comments
- Less than a minute
- 4 hours ago



















