November 10, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

दर्दनाकः आगरा के रिंकू गुप्ता (शिवहरे) की दिल्ली में रेल हादसे में मौत; अंतिम यात्रा 10 नवंबर को शाम 7 बजे

आगरा।
आगरा में शमशाबाद रोड स्थित जंगजीत नगर में रह रहे श्री मुरारीलाल गुप्ता (शिवहरे) के घर का एक चिराग दीवाली की रात बुझ गया। मूल रूप से फिरोजाबाद के रहने वाले श्री मुरारीलाल गुप्ता के पुत्र श्री रिंकू गुप्ता दिल्ली में एक रेल हादसे का शिकार हो गए।
45 वर्षीय रिंकू गुप्ता काफी समय से दिल्ली के शाहदरा इलाके में परिवार के साथ रह रहे थे और शाहदरा रेलवे स्टेशन के निकट एक ढाबा संचालित करते थे। धनतेरस यानी 6 नवंबर की रात किसी वक्त रिंकू शाहदरा रेलवे स्टेशन के निकट किसी ट्रेन की चपेट में आ गए। अगले दिन 7 नवंबर की सुबह जीआरपी जवानों को पटरी पर उनका शव पड़ा मिला। जीआरपी ने स्थानीय पुलिस थाने को इसकी सूचना दी। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत था, कपड़ों में ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे उनकी शिनाख्त हो सके। लिहाजा दो दिन तक रिंकू का शव अज्ञात में पड़ा रहा औऱ पुलिस उनकी शिनाख्त के लिए आसपास के इलाके में पूछताछ करती रही। 9 नवंबर की शाम को पुलिस अंततः रिंकू गुप्ता की पत्नी श्रीमती रेखा गुप्ता तक पहुंच गई जो दो दिन से अपने पति को तलाश रही थीं।
श्रीमती रेखा गुप्ता द्वारा शव की शिनाख्त रिकूं गुप्ता के रूप में किए जाने पर आगरा में परिवारीजनों को इसकी सूचना दी गई। परिवारीजन तत्काल दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मंगलवार, 10 नवंबर को समाचार लिखे जाने तक शाहदरा पुलिस रिंकू गुप्ता के शव का पोस्टमार्टम करा रही है जिसके बाद परिवारीजन शव को लेकर आगरा रवाना होंगे। शाम 4-5 बजे तक उनके आगरा आने की संभावना है। शाम सात बजे रिंकू गुप्ता की अंतिम यात्रा जंगजीत नगर में सौ फुटा रोड स्थित उनके घर से ताजगंज मोक्षधाम के लिए प्रस्थान करेगी।
शोकाकुलः-
शकुंतला देवी-मुरारीलाल गुप्ता (माता-पिता)
रेखा गुप्ता (पत्नी)
नंदू गुप्ता, विशाल गुप्ता (भ्रातागण)
खुश्बू-पंकज शिवहरे (बहन-बहनोई)
निवासः- 100 फुटा रोड, जंगजीत नगर, शमशाबाद रोड, आगरा।
संपर्कः-7906807214

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वुमन पॉवर, समाचार

पूजा शिवहरे गोस्वामी बनीं भाजपा महिला मोर्चा की महानगर

समाचार

गोवर्धन पूजा यानी सामाजिक दिवाली; 10 नवंबर की शाम

समाचार

इटावाः प्रतिष्ठित होम्यो चिकित्सक डा. परशुराम गुप्ता नहीं रहे;

समाचार, साहित्य/सृजन

परशुराम और कार्तवीर्य सहस्रार्जुन से जुड़े कुछ अनुत्तरित और

वुमन पॉवर, समाचार

आगरा की बेटी आकांक्षा जायसवाल बनीं ‘मिसेज मध्य प्रदेश’;

समाचार

टूंडलाः श्रीमती सुशील देवी की उठावनी 6 नवंबर को