October 10, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

दुखदः झांसी में मां की मृत्यु के कुछ देर बाद बेटे का भी निधन; शुद्धता 12 अक्टूबर को शाम 5 से 6 बजे

झांसी।
झांसी के कलचुरी समाज में शनिवार को शोक की लहर दौड़ गई, जब मां की मृत्यु के कुछ देर बार ही बीमार पुत्र की सांसें भी थम गईं। बेहद गमगीन माहौल में मां-बेटे का अंतिम संस्कार किया गया। दोनों की शुद्धता (रस्म उठावनी) एकसाथ सोमवार, दिनांक 12.10.2026 को शाम 5 से 6 बजे तक परिवार के पैतृक निवास ‘174, पुलिस चौकी के बगल में, अंदर बड़ा गांव गेट, झांसी’ पर होगी।
जानकारी के मुताबिक, बड़ागांव गेट निवासी किराना कारोबारी श्री रामकुमार शिवहरे की माताजी श्रीमती मीना शिवहरे (पत्नी स्व. श्री बाबूलाल शिवहरे) पिछले दस सालों से बीमार चल रही थीं। पैरालिसिस अटैक के बाद उनके एक हाथ और एक पांव से लगभग असहाय थीं। इन दिनों वह अपने तीसरे नंबर के पुत्र श्री पवन शिवहरे (नगर निगम ठेकेदार) के परिवार के साथ ओरछा रोड पर मून सिटी स्थित उनके निवास पर रह रही थीं। शनिवार, दिनांक 10.10.2026 को सुबह छह बजे वह घर में अचेत अवस्था में मिली। परिवारीजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
श्रीमती मीना शिवहरे की शवयात्रा दोपहर दो बजे बड़ागांव गेट स्थित श्मशान घाट पहुंची। दोपहर करीब ढाई बजे जब श्रीमती मीना शिवहरे की चिता लगाई जा रही थी, तभी सूचना मिली कि स्व. श्री बाबूलाल शिवहरे के दूसरे नंबर के पुत्र श्री महेश शिवहरे की मृत्यु हो गई है। 54 वर्षीय श्री महेश शिवहरे करीब एक साल से काफी बीमार चल रहे थे। उनकी मृत्यु का समाचार मिलने पर परिवार के कुछ लोग श्मशान घाट से पास ही ‘अंदर बड़ा गांव गेट’ स्थित उनके पैतृक निवास पर पहुंचे जहां महेश शिवहरे रहते थे। इधर, श्मशानघाट पर श्री पवन शिवहरे ने अपनी मां की चिता को मुखाग्नि दी, और इसी बीच शाम करीब चार बजे श्री महेश शिवहरे की अर्थी भी श्मशानघाट लाई गई जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।
परिवार की ओर से दी गई सूचना के अनुसार, श्रीमती मीना शिवहरे एवं श्री महेश गुप्ता की शुद्धता (रस्म उठावनी) एकसाथ सोमवार, दिनांक 12.10.2026 को शाम 5 से 6 बजे तक परिवार के पैतृक निवास ‘174, पुलिस चौकी के बगल में, अंदर बड़ा गांव गेट, झांसी’ पर होगी।
शोकाकुलः-
रामकुमार शिवहरे, पवन शिवहरे, मनीष शिवहरे ‘कल्लू’ (पुत्र)
योगेंद्र शिवहरे, योगेश शिवहरे, मन शिवहरे, वायु शिवहरे (पौत्रगण)
एवं समस्त परिवार।
संपर्कः- 9415947652; 9935101328
(झांसी में शिवहरेवाणी के संवाददाता श्री विष्णु शिवहरे द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

रामबारात और जनकपुरी में यादगार रही शिवहरे समाज की

समाचार, साहित्य/सृजन

भगवान श्री विष्णु और माता लक्ष्मी की नियोगी संतान

समाचार

प्रथम पुण्य-स्मरणः स्व. श्रीमती सरिता गुप्ता (पत्नी स्व. श्री

समाचार

लोहामंडी की शिवहरे गली में सजेगा दुर्गा पंडाल; 11

समाचार

आगराः श्रीमती मुन्नी शिवहरे (पत्नी स्व. श्री रामाधार गुप्ता)

समाचार, समाज

यादेंः 1989 में श्री सीताराम शिवहरे बने थे राजा