April 18, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

‘पहले जल संग्रहण, फिर करें जल ग्रहण’; शिवहरे समाज झांसी ने निर्जला एकादशी पर शर्बत वितरित कर दिया जल संरक्षण का संदेश

झांसी।
जल की बूंद-बूंद का महत्व बताने वाले और जल संरक्षण का संदेश देने वाले पर्व निर्जला एकादशी पर शिवहरे समाज झांसी ने तपती दुपहरी में राहगीरों की प्यास बुझाने का पुण्य कार्य किया। शिवहरे समाज झांसी के अध्यक्ष श्री विष्णु शिवहरे एडवोकेट ने कहा कि निर्जला एकादशी पर हमें ‘पहले जल संग्रहण, फिर जल ग्रहण’ का संकल्प लेना चाहिए, निर्जला एकादशी पर मीठे गुलाब शर्बत का वितरण करने के विचार भी इसी संदेश से प्रेरित था।

झांसी के लोगों के लिए इस बार निर्जला एकादशी पर रानी लक्ष्मी बाई बलिदान दिवस का संयोग भी रहा। शिवहरे समाज झांसी ने इस दोहरे उपलक्ष्य में शर्बत वितरण शिविर व्यस्त इलाइट चौराहा पर लगाया, जहां शिवहरे समाज समिति के सभी पदाधिकारियों ने राहगीरों को शर्बत वितरित किया। तपती दुपहरी में करीब चार घंटे चले शिविर में हजारों राहगीरों ने ठंडे-मीठे और खुश्बूदार शर्बत से भारी राहत महसूस की।

इस अवसर पर शिवहरे समाज झांसी के संरक्षक श्री जुगल किशोर शिवहरे (पूर्व उपमहापौर), वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अतुल गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री मनीष शिवहरे, श्री अवधेश गुप्ता, संयुक्त महासचिव श्री नीरज शिवहरे एड०, संगठन सचिव श्री नरेंद्र शिवहरे, सचिव श्री जीतू शिवहरे, श्री रोहित शिवहरे, श्री रामचंद्र शिवहरे (फौजी), श्री केशव शिवहरे (चिरगांव) विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन संयुक्त महासचिव श्री नीरज शिवहरे एडवोकेट ने किया। समापन पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अतुल गुप्ता ने शिविर की सफलता में सहयोग के लिए सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की।

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    वुमन पॉवर, समाचार

    माधुरी शिवहरे जायसवाल बनीं ‘मिसेज इंडिया एशिया-ब्यूटीफुट स्माइल’; शादी

    समाचार

    महेश्वर में लगेगी सहस्रबाहु प्रतिमा; कई वर्षों से समाज

    समाचार, समाज

    वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की ‘नन्ही परी’ का जन्मदिन; युवा

    समाचार, शिक्षा/करियर

    विजयपुर के देवांशु शिवहरे MPPSC परीक्षा टॉप कर डिप्टी

    समाचार, समाज

    इस बार सम्मान से वंचित न रहे फिरोजाबाद का

    समाचार

    आगराः शिवहरे समाज एकता परिषद ने ‘शिवहरे रत्न’ सम्मान