August 30, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

भिंड में शिवहरे समाज की समरसता का मिसाल बना पहला ‘भुजरिया महोत्सव’; संस्कृति गार्डन में लोकआस्था और संस्कारों से सजी एक शाम

भिंड।
भिंड के संस्कृति गार्डन में बीती शाम शिवहरे समाज की एकता और समरसता की शानदार तस्वीर सामने आई, जब ‘भुजरिया मिलन समारोह’ में सैकड़ों समाजबंधुओं महिलाओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भागीदारी कर ‘इस पहल’ को उसके उद्देश्य में पूरी तरह सफल बना दिया। सावन के झूलों, मनोरंजक गेम्स, गीत-संगीत और नृत्य के धमाल के बीच कब घंटों बीत गए, पता ही नहीं चला।
खास बात यह है कि ‘शिवहरे समाज, भिंड’ की ओर से पहली बार ‘भुजरिया मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया था। रक्षाबंधन के अगले दिन भाद्रपद प्रतिपदा यानी बीते शनिवार को हुए कार्यक्रम की कामयाबी से अभिभूत अध्यक्ष वीरेंद्र शिवहरे ने सभी समाजबंधुओं का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम समाज के प्रत्येक व्यक्ति के विश्वास, सहयोग और सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों औऱ सदस्यों का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन के बिना यह संभव नहीं था।
भुजरिया मिलन समारोह के लिए संस्कृति मैरिज गार्डन को सावन की थीम पर सजाया गया था। महिलाओं के लिए स्टैंड पर परंपरागत झूले लटकाए गए थे। बच्चों के लिए छोटे झूले लगाए गए थे। कार्यक्रम में गीत-संगीत की व्यवस्था के साथ ही एंकर भी बुलाई थी, जिसने लोगों को बड़े रोचक अंदाज में मनोरंजक गेम्स खिलाएं। बाद में सभी ने सावन के गीतो पर नृत्य किया। कार्यक्रम के अंत में लोगों ने एक-दूसरे को भुजरिया देकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस तरह भिंड के शिवहरे समाज ने प्रथम भुजरिया मिलन समारोह में लोक परंपरा, धार्मिक आस्था और सामाजिक सद्भाव को एक-साथ जोड़ने का संदेश दिया। अंत स्वादिष्ट सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम के लिए अध्यक्ष वीरेंद्र शिवहरे टेंट वाले, महासचिव राजकुमार गुप्ता,), सचिव रामकुमार शिवहरे, कोषाध्यक्ष मनोज शिवहरे, उपाध्यक्ष रामकिशोर शिवहरे, कमलेश शिवहरे, अशोक शिवहरे, राकेश शिवहरे, शैलेंद्र शिवहरे, नवीन शिवहरे, कार्यालय मंत्री विजय शिवहरे एवं मनीष शिवहरे, मीडिया प्रभारी सचिन शिवहरे, जिला मंत्री रामकुमार शिवहरे, मुकेश शिवहरे विनोद शिवहरे, रमन शिवहरे, पवन शिवहरे, यतेंद्र शिवहरे, अवधेश शिवहरे, महिला अध्यक्ष कामिनी शिवहरे के साथ ही जिला कार्यकारिणी सदस्य चंद्रप्रकाश शिवहरे, गणेश शिवहरे, बालकराम शिवहरे, अशोक शिवहरे सरपंच, भूरे शिवहरे, विनोद शिवहरे बंटू, दिलीप शिवहरे, हरिओम शिवहरे, संतोष शिवहरे, दिनेश शिवहरे, जितेंद्र शिवहरे, संजीव गुप्ता, महेंद्र शिवहरे, दिनेश शिवहरे (पुलावली), राजेश गुप्ता, सत्यप्रकाश शिवहरे, राहुल शिवहरे (अध्यक्ष लहार), नितिन शिवहरे, संतोष शिवहरे, हरि शिवहरे, रॉबी शिवहरे, रवि शिवहरे, निकेस शिवहरे, धर्मेंद्र शिवहरे, श्यामबिहारी शिवहरे करीब दो हफ्ते से मेहनत और लगन से तैयारियों में जुटे थे।
कार्यक्रम में ‘शिवहरे समाज भिंड’ के संरक्षकों सर्वश्री कामता प्रसाद शिवहरे (लावन), सीताराम शिवहरे सराफ, नारायण शिवहरे (पुलावली), रामस्वरूप शिवहरे (नुनहाटा), सीताराम शिवहरे (विडोरी वाले), माताप्रसाद शिवहरे (रमा वाले), किशन मुरारी शिवहरे (मसूरी), छोटेलाल शिवहरे (पुलावली), गंगाधर शिवहरे (इटावा रोड), सुरेशचंद्र शिवहरे (गल्ला मंडी), विनोद शिवहरे शिवन मोटर्स, आनंद शिवहरे (लावन), राजीव गुप्ता (पुलावली), सुरेंद्र शिवहरे (नई आबादी), अशोक शिवहरे (सेगनपुर), रामकिशोर शिवहरे (अवध मार्केट), राजकिशोर शिवहरे (नई आबादी), पप्पू शिवहरे (गल्ला मंडी), कमलेश शिवहरे (जम्हैरा), मुन्नालाल शिवहरे (पुलावली), राजाराम शिवहरे (नुनहाटा), राकेश शिवहरे (देवनगर कालोनी), रामनरेश शिवहरे (पप्पू जूस वाले), संतोष शिवहरे (पुलावली), सत्येंद्र गुप्ता (सिण्डौस), सतीश शिवहरे (गल्ला मंडी), रिषी शिवहरे (मसूरी), लोकूमल शिवहरे (सिटी कोतवाली), राज शिवहरे (धर्मपुरी), राम अवतार शिवहरे का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

आगराः श्रीमती संगीता गुप्ता (पत्नी श्री ब्रजेश गुप्ता) की

समाचार, समाज

रक्षाबंधन पर विशेषः भाई की सलामती के लिए बहन

Uncategorized, समाचार, समाज

केबीसी की हॉट-सीट पर बैठे वीरेंद्र जायसवाल; अमिताभ के

समाचार, समाज

सावन को यादगार विदाई देगा भिंड का शिवहरे समाज;

समाचार

विजय शिवहरे बने विधान परिषद की ‘मिलावट जांच समिति’

समाचार

दाऊजी मंदिर के मंच पर प्रस्तुतियां देंगी समाज की