April 20, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

युवा मोर्चा प्रभारी नीतेश शिवहरे को आगरा महानगर इकाई में बड़ी जिम्मेदारी: महामंत्री बनाए जाने पर भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं में जोश; देर रात तक स्वागत

आगरा।
आगरा के लोकप्रिय युवा भाजपा नेता एवं युवा मोर्चा प्रभारी श्री नीतेश शिवहरे को पार्टी की महानगर इकाई का महामंत्री बनाया गया है। देर रात महानगर इकाई की नई सूची जारी होते ही नीतेश शिवहरे के समर्थक युवा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई और उन्हें बधाई देने उमड़ पड़े। आगरा के कई सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों ने भी श्री नीतेश शिवहरे को बधाई दी हैं।

45 वर्षीय श्री नीतेश शिवहरे (पुत्र श्री चंद्रशेखर शिवहरे) गत 23 वर्षों से पूरी सक्रियता के साथ भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। नीतेश शिवहरे ने 2003 में विधायक श्री विजय शिवहरे की प्रेरणा से भाजपा ज्वाइन की थी, उस समय श्री विजय शिवहरे भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष थे। राजनीति में सक्रियता, समर्पण, सकारात्मक सोच और युवाओं के बीच लोकप्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने 2016 श्री नीतेश शिवहरे को महानगर कार्यसमिति शामिल कर लिया। 2018 में उन्हें युवा मोर्चा का प्रभारी बनाया गया और आज भी इस रूप में पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। अब उन्हें महानगर महामंत्री की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। श्री नीतेश शिवहरे ने शिवहरेवाणी से बातचीत में पार्टी के प्रदेश नेतृत्व औऱ स्थानीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया जिन्होंने उन पर भरोसा कर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का महानगर मंत्री बनाया है। उन्होंने कहा कि वह अपनी पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ जमीनी स्तर पर पार्टी को और मजबूत करने के लिए काम करेंगे।

देररात महानगर इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी होते ही श्री नीतेश शिवहरे को बधाई देने के लिए युवा कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्री नीतेश शिवहरे ने सबसे पहले विधायक श्री विजय शिवहरे के आवास पर जाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री विजय शिवहरे ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि पार्टी ने संगठन के प्रति उनके समर्पण, परिश्रम और निष्ठा को देखते हुए उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, और उन्हें पूरा विश्वास कि वह अपने कर्मठ नेतृत्व, सक्रियता और सकारात्मक ऊर्जा से संगठन को और अधिक सशक्त करेंगे तथा कार्यकर्ताओं को नई दिशा प्रदान करेंगे।

आवास विकास कालोनी में सेक्टर-5 निवासी श्री नीतेश शिवहरे कई सामाजिक और व्यापारिक संगठनों से भी जुड़े हुए हैं, जिन्होंने उन्हें बधाई दी है। युवा कार्यकर्ताओं में श्री नीतेश शिवहरे की लोकप्रियता की एक मिसाल ही है कि सैकड़ों युवा देर रात तक उनके साथ उनकी नियुक्ति का जश्न मनाते रहे और रात करीब डेढ़ बजे उन्हें उनके घर तक छोड़ने गए। नीतेश शिवहरे ने सभी युवा साथियों का आभार व्यक्त किया।

इस बीच दाऊजी मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री बिजनेश शिवहरे औऱ राधाकृष्ण मंदिर के अध्यक्ष श्री अरविंद गुप्ता एवं उनकी कार्यकारिणी, शिवहरे महासभा के अध्यक्ष श्री मनोज शिवहरे, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कुलभूषण गुप्ता रामभाई, भाजपा नेता श्री रिषीरंजन शिवहरे, शिवहरे समाज एकता परिषद के संयोजक श्री अमित शिवहरे, मानवाधिकार महानगर अध्यक्ष श्री विकास गुप्ता शिवहरे, युवा भाजपा नेता श्री हर्ष गुप्ता ने श्री नीतेश शिवहरे की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    समाचार

    Archive: राधाकृष्ण मंदिर के लिए हमेशा खास रहेगी अक्षय

    समाचार, साहित्य/सृजन

    दाऊजी मंदिर के सवालों के खिलाफ ‘ध्यान भटकाओ अभियान’;

    समाचार

    पंचम पुण्य-स्मरणः स्व. श्री गोपाल दास शिवहरे

    समाचार

    दाऊजी मंदिर के संरक्षक श्री बृजमोहन शिवहरे की भाभीजी

    समाचार

    चार साल बाद भी दाऊजी मंदिर के खाते में

    समाचार

    टूंडलाः श्री हरिओम शिवहरे की उठावनी 17 अप्रैल को