April 17, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

विश्व हिंदू महासंघ की रैली में उमड़ा जनसैलाब; जिला अध्यक्ष किशन गुप्ता ने सनातन मूल्यों की रक्षा का आह्वान किया; शिवहरे युवाओं की उत्साहजनक भागीदारी

आगरा।
विश्व हिंदू महासंघ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष किशन गुप्ता (शिवहरे) के संयोजन में रविवार (12 अप्रैल) को आगरा की सड़कों पर ‘वंदे मातरम’ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महासंघ के सैकड़ों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ ही खासी संख्या में शिवहरे युवाओं की भी उत्साहजनक भागीदारी की।
महासंघ के जिला अध्यक्ष के रूप में किशन गुप्ता का यह आयोजन था, जो पूरी तरह सफल रहा। यात्रा विश्व हिंदू महासंघ के 46वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार निकाली गई यह रैली (शोभायात्रा) सुबह करीब 11 बजे कोठी मीना बाजार से शुरू हुई और मारुति एस्टेट चौराहा, बोदला चौराहा, बोदला सब्जीमंडी, सेक्टर-4, एंथला, एंथम, करकुंज चौराहा, कारगिल पेट्रोलपंप होते हुए सिकंदरा-बोदला रोड स्थित एसी वाले हनुमान मंदिर पहुंची जहां किशन गुप्ता ने हनुमानजी की पूजा अर्चना के साथ इसका समापन हुआ। रैली की कामयाबी से उत्साहित किशन गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं, बाहर से आए प्रमुख पदाधिकारियों औऱ शिवहरे युवाओं का हार्दिक जताते हुए सनातन मूल्यों औऱ राष्ट्र गौरव की रक्षा करने का आह्वान युवाओं से किया।
रैली के पूरे रास्ते सड़कों पर देशभक्ति और सनातन आस्था का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला। चार पहिया व दो पहिया वाहनों के काफिले और हजारों कार्यकर्ताओं की सहभागिता ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। कोठी मीनाबाजार पर रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पधारे प्रदेश उपाध्यक्ष शरद परमार ने सनातनी परंपरा निभाते हुए नारियल फोड़कर किया।
चांदनी बार और ब्रजभोग पर आत्मीय स्वागत
मारुति एस्टेट पर सुनील शिवहरे ने अपने प्रतिष्ठान ‘चांदनी बार’ पर रैली का आत्मीय स्वागत किया। स्वागत करने वालों में उनके साथ हरीश शिवहरे ‘गुड़ियल’ और वीरेंद्र गुप्ता भी उपस्थित रहे। सुनील शिवहरे ने रैली में शामिल सभी कार्यकर्ताओं को माला पहनाई और कोल्ड ड्रिंक्स से उनका सत्कार किया। उधऱ आवास विकास कालोनी में एंथम के सामने ‘ब्रजभोग मिष्ठान भंडार’ पर राधाकृष्ण मंदिर के महासचिव मुकुंद शिवहरे ने रैली में शामिल कार्यकर्ताओं का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया, और उनकी ‘लाहौरी जीरा’ से उनकी खिदमत की। रैली दोपहर करीब 1 बजे अपने गंतव्य ‘एसी वाले हनुमान मंदिर’ पर पहुंची, जहां किशन गुप्ता ने हनुमानजी की पूजा अर्चना कर रैली का विधिवत समापन किया।
इन शिवहरे युवाओं की भागीदारी
रैली में महासंघ के प्रमुख पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के अलावा राधाकृष्ण मंदिर के सचिव धीरज शिवहरे एवं नीरज शिवहरे (त्रिमूर्ति ग्राफिक्स), सूरज शिवहरे, विशाल शिवहरे, राजीव गुप्ता, धीरज गुप्ता, शिवम शिवहरे, कुशल गुप्ता, आयुष शिवहरे, तरुण शिवहरे आदि भी शामिल रहे। राजीव गुप्ता महासंघ के महानगर उपाध्यक्ष हैं।
क्या है विश्व हिंदू महासंघ
विश्व हिंदू महासंघ एक ऐसा संगठन है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदू हित के मुद्दों को उठाता रहा है। यूएनओ में रजिस्टर्ड यह संगठन कई देशों में सक्रिय है। भारत में इसकी पहचान एक राष्ट्रवादी, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन की है जिसका उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, उसकी सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाना औऱ राष्ट्रहित में काम करना है। इसकी स्थापना 12 अप्रैल, 1980 में ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ ने की थी।

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    समाचार

    पंचम पुण्य-स्मरणः स्व. श्री गोपाल दास शिवहरे

    समाचार

    दाऊजी मंदिर के संरक्षक श्री बृजमोहन शिवहरे की भाभीजी

    समाचार

    चार साल बाद भी दाऊजी मंदिर के खाते में

    समाचार

    टूंडलाः श्री हरिओम शिवहरे की उठावनी 17 अप्रैल को

    समाचार

    छठवां पुण्य-स्मरणः स्व. श्री शैलेंद्र शिवहरे ‘शैलू’

    समाचार, धरोहर, समाज

    दाऊजी मंदिर समिति ने निर्माण को माना ‘अवैध और