July 13, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार साहित्य/सृजन

श्रद्धांजलिः ‘कलचुरी समाज की शान’ इंदीवर के कई गीतों को आशा भोंसले ने दी अपनी आवाज; अमर रहेगी फिल्म जगत की यह लोकप्रिय जुगलबंदी

झांसी।
महान गायिका आशा भोसले ने अपने कॅरिअर में 12 हजार से अधिक गीत गाए हैं। इनमें कलचुरी समाज के गौरव फिल्म गीतकार श्यामलाल बाबू राय इंदीवर के लिखे तमाम गाने भी शामिल हैं। इंदीवर और आशा भोंसले की जोड़ी को फिल्म जगत की सबसे लोकप्रिय गीतकार-सिंगर जुगलबंदी में शामिल किया जाता है।
झांसी के बरुआसागर के रहने वाले श्यामलाल बाबू राय उर्फ इंदीवर ने लगभग 300 फिल्मों के लिए 1000 से अधिक गाने लिखे हैं। इनमें एक से बढ़कर एक गीत हैं। उनके लिखे ‘ये मेरा दिल’ (डॉन, 1978), ‘पिया तू अब तो आजा’ (कारवां, 1971), ‘ओ हसीना जुल्फों वाली’ (तीसरी मंजिल, 1966), ‘चुरा लिया है तुमने’ (यादों की बारात, 1973), ‘अभी न जाओ छोड़कर’ (हम दोनों, 1961), ‘कहीं आग लगे’ (तक्षक, 1999) समेत कई यादगार गीतों को आशा भोंसले ने अपनी आवाज से सजाया, जो आज भी लोगों की जुबां पर हैं।
इंदीवर के भतीजे अजीत राय ने बताया कि मुंबई में फूफाजी इंदीवर के साथ उनकी कई बार आशा भोसले से मुलाकात हुई। वह अक्सर इंदीवर के साथ गीतों का रियाज करती थीं। उन्होंने बताया कि आशा भोसले रानी लक्ष्मीबाई से खासी प्रभावित थीं। मुलाकातों के दौरान वह झांसी की रानी के बारे में जरूर कुछ न कुछ पूछती थीं। झांसी आने की उन्होंने इच्छा भी जताई थी। लेकिन उनकी यह इच्छा अधूरी ही रह गई। रविवार, 12 अप्रैल 2026 को 92 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। लेकिन, जब कभी इंदीवर के गीतों बात होगी, तो आशा भोंसले की गायकी की तारीफ के बिना बात मुकम्मल नहीं होगी।

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    समाचार

    दुखदः ताजगंज निवासी श्री दीपेश शिवहरे का निधन; अंतिम

    समाचार

    जसवंतनगर में मनाया नंदी का पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव; उपाध्यक्ष विवेक

    समाचार

    विजय शिवहरे के जन्मदिन पर चिकित्सा व रक्तदान शिविर

    समाचार

    झांसी में अशोक राय ने कराया ‘जय महिष्मती’ का

    समाचार

    दुखदः श्रीमती अनारदेवी गुप्ता (पत्नी स्व. श्री गोपीचंद गुप्ता)

    शिक्षा/करियर, समाचार

    नाई की मंडी की ग्रेसी शिवहरे बनी आगरा ग्रुप