August 26, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

वीरेंद्र गुप्ता शिवहरे एडवोकेट को ‘लीडर्स आगरा’ ने किया सम्मानित; कानून एवं न्याय के क्षेत्र में योगदान की सराहना

आगरा।
प्रतिष्ठित अधिवक्ता एवं सोशल वर्कर वीरेंद्र गुप्ता शिवहरे एडवोकेट को आगरा की सामाजिक संस्था ‘लीडर्स आगरा’ ने ‘श्री यतेंद्र जैन कप्तान मैमोरियल अवार्ड’ से नवाजा है। संस्था द्वारा यह वार्षिक सम्मान ‘कानून एवं न्याय के क्षेत्र में योगदान’ के लिए दिया जाता है।

बता दें कि ‘लीडर्स आगरा’ का 14वां वार्षिक सम्मान समारोह बीते रविवार, 22 फरवरी 2026 को हरीपर्वत स्थित एमडी जैन के शांति सागर सभागार में संपन्न हुआ जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 22 विभूतियों को 18 श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में वीरेंद्र गुप्ता शिवहरे एडवोकेट को कानून एवं न्याय के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगादन के लिए ‘श्री यतेंद्र जैन कप्तान मैमोरियल अवार्ड’ से प्रदान किया गया। अवार्ड प्राप्त करने के बाद उन्होंने मंच से कानून एवं न्याय के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा करते रहने का संकल्प दोहराया। लोहामंडी में कारवान गली निवासी वीरेंद्र गुप्ता शिवहरे एडवोकेट (पुत्र स्व. श्री कैलाशचंद्र गुप्ता ‘बर्फवाले’) बीते लगभग तीन दशकों से जिला न्यायालय दीवानी आगरा में वकालत कर रहे हैं। अब तक के करियर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण वादों में पीड़ित को न्याय दिलाने में कामयाबी हासिल की है।

वीरेंद्र गुप्ता एक अधिवक्ता होने के साथ ही सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते हैं। वर्तमान में वह आगरा में शिवहरे समाज की प्रमुख धरोहर ‘दाऊजी मंदिर’ की प्रबंध समिति के सचिव है। वह लोहामंडी स्थित समाज की धरोहर ‘राधाकृष्ण मंदिर (शिवहरे समाज)’ की समिति में लगातार 13 वर्ष सचिव रहे थे। साथ ही वह ‘सहस्त्रबाहु अर्जुन अधिवक्ता संघ उत्तर प्रदेश’ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष है और इसी संस्था की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं।

खास बात यह है कि वीरेंद्र गुप्ता की अगली पीढ़ी भी उनकी इस विरासत को आगे बढ़ा रही है। उनके भतीजे विकास गुप्ता एडवोकेट एवं लवकेश गुप्ता एडवोकेट (पुत्रगण श्री अशोक गुप्ता) और पुत्र अनुराग शिवहरे एडवोकेट अब वकालत में उनके सहयोगी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार, समाज

सावन को यादगार विदाई देगा भिंड का शिवहरे समाज;

समाचार

विजय शिवहरे बने विधान परिषद की ‘मिलावट जांच समिति’

समाचार

दाऊजी मंदिर के मंच पर प्रस्तुतियां देंगी समाज की

समाचार, समाज

झांसी के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर कलचुरी समाज ने

समाचार

13वां पुण्य-स्मरणः स्व. श्री भगवान दास गुप्ता

समाचार

ग्वालियरः श्री राजीव शिवहरे की उठावनी 22 अगस्त को