October 14, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

शिवहरे गली में रामभाई के सुंदरकांड ने समा बांधा; 14 अक्टूबर की शाम ‘गणेश लीला’ का मंचन; विभिन्न पात्रों में नजर आएं शिवहरे युवा, महिलाएं व बच्चे

आगरा।
भगवान शिव की शक्ति-रूपा ‘मां दुर्गा’ के दरबार में भगवान शिव के ‘रुद्रावतार’ हनुमानजी के गुणगान से भक्ति का कुछ ऐसा माहौल बना, कि हर कोई झूम उठा। आलमगंज की शिवहरे गली मे स्थापित दुर्गा पंडाल में बीती शाम राधाकृष्ण मंदिर के कोषाध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता ‘रामभाई’ ने सुंदरकांड की संगीतमयी प्रस्तुति से महफिल ही लूट ली।

‘हनुमान-भक्त राम’ की पहचान वाले वरिष्ठ भाजपा नेता कुलभूषण गुप्ता ‘रामभाई’ ने सुंदरकांड की चौपाइयों और श्लोकों के बीच मां दुर्गा और हनुमानजी को समर्पित एक से बढ़कर एक भजन और पैरोडी प्रस्तुत कीं। फिर वो चाहे ‘मेरी विपदा टाल दो आकर मैय्या आकर हे जगजननी माता…’ हो या इन दिनों सुपरहिट चल रहे गीत ‘मैने तेरे ही भरोसे हनुमान सागर में नैय्या डार दई..’, राम भाई ने नए-पुराने भजनों से भक्तिभाव की पवित्र-धारा प्रवाहित की जिसमें भक्तगण गोते लगाते रहे। सुंदरकांड के समापन के पश्चात माता की महाआरती की गई।

दुर्गा पंडाल की आयोजक ‘शिवहरे युवा कमेटी’ के तुषार गुप्ता ‘तनु’ ने बताया कि पंडाल में बुधवार, 14 अक्टूबर की शाम सबसे खास होने वाली है, जब शिवहरे समाज के युवा ‘गणेश लीला’ का मंचन करेंगे। सुश्री दीपा गुप्ता के निर्देशन में तैयार की गई इस नाटिका में आलमगंज के स्वजातीय युवा, महिलाएं और बच्चे भगवान गणेश की पौराणिक कथाओं से जुड़े विभिन्न पात्रों को मंच पर निभाएंगे। उन्होंने कमेटी की ओर से सभी शिवहरे समाजबंधुओं से पधारकर ‘गणेश-लीला’ का आनंद प्राप्त करने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार, समाज

सहयोग और सेवा से ही संभव है समाज की

समाचार

शिवहरे गली के दुर्गा पंडाल में 13 अक्टूबर को

समाचार, समाज

लोहामंडी की शिवहरे गली में सजा दुर्गा पंडाल; कलशयात्रा

समाचार

ग्वालियरः बीड़ी व्यवसायी सेठ श्री रामजीदास शिवहरे का निधन;

समाचार

रामबारात और जनकपुरी में यादगार रही शिवहरे समाज की

समाचार

दुखदः झांसी में मां की मृत्यु के कुछ देर