June 30, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

समाज में सेवा से ही मिलता है सच्चा सम्मान; पंकज चौकसे के 51वें जन्मदिन पर विशेष

—-जन्मदिन पर विशेष——-
करीब तीन साल पहले सीहोर में कलचुरी समाज के एक राष्ट्रीय संगठन के एक बड़े कार्यक्रम में पंकज चौकसे को पहली बार सुनने-जानने का अवसर मिला था। उस राष्ट्रीय मंच पर उन्होंने बड़ी जोरदारी से अपनी बात रखी कि समाज की सच्ची सेवा के काम तो स्थानीय स्तर पर स्थानीय संगठन ही करते हैं, और खुद को राष्ट्रीय बताकर बड़ी-बड़ी बातें करने वाली संस्थाएं उनके काम और महत्व की अनदेखी करती हैं। उनकी यह बात दिल को छू गई, जब जानकारी करने पर पता चला कि पंकज चौकसे मंच से कोई हवा-हवाई भाषण नहीं पेल रहे थे, बल्कि वह अपने आपमें इसकी मिसाल बन हुए हैं।
कलचुरी समाज की सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय शायद ही कोई व्यक्ति हो, जो गोटेगांव के भाई पंकज चौकसे की शख्सियत से परिचित न हो। आज 30 जून को उनका 51वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया के सामाजिक ग्रुपों में उनके लिए बधाइयों औऱ शुभकामनाओं के दौर चल रहे हैं। हर वह व्यक्ति जो अपने सेवा-कार्यों और पुण्य-कर्मों से अपने जन्म व जीवन को सार्थक बना देता है, इसी तरह समाज में सच्चा सम्मान प्राप्त करता है।
नरसिंहपुर जिले में जहां भी कलचुरी समाजबंधुओं को जरूरत होती है, पंकज चौकसे उनके साथ खड़े दिखाई देते हैं। हाल ही में खेत में आग लगने से प्रभावित कलचुरी परिवारों के दर्द को शासन तक पहुंचाने और उन्हें तत्काल सहायता दिलाने में पंकज चौकसे की बड़ी भूमिका रही। शासन से बात कर जरूरतमंदों को सरकारी योजना का लाभ दिलाना, बच्चों की स्कूल फीस माफ कराना, या अपने पास से उनकी फीस, ड्रेस, कॉपी-किताब की खर्च वहन करना तो उनके लिए रोज की सी बात है। कुछ दिन पहले ही एक हादसे का शिकार हुए स्वजातीय विद्युतकर्मी को सरकार से दो लाख रुपये की सहायता भी उनकी सक्रियता से ही संभव हो सकी। ऐसे अनेक मामले हैं।
नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव निवासी श्री पंकज चौकसे (पुत्र स्व. श्री पीताम्बर प्रसाद चौकसे) पेशे से बड़े और कामयाब बिजनेसमैन हैं, लेकिन राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखते हैं। वह कलचुरी समाज के कई राष्ट्रीय संगठनों के जिम्मेदार पदों पर हैं। राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं, सहस्त्रबाहु कलचुरी कलार महासभा के राष्ट्रीय सचिव हैं और अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। लेकिन अपना पहला परिचय ‘नरसिंहपुर कलचुरी कलार समाज’ के जिलाध्यक्ष के रूप में देना पसंद करते हैं। कई बड़े सामाजिक सम्मेलनों, परिचय सम्मेलनों और सामूहिक विवाह समारोह के सफल आयोजनों को अंजाम दे चुके हैं। सामाजिक धरोहरों के विकास में आर्थिक योगदान करते रहते हैं। उनके गोटेगांव में ही सहस्रबाहु मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है जिसकी नींव उनकी अध्यक्षीय कार्यकाल में रखी गई थी।
पंकज चौकसे मंडला के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते के प्रतिनिधि हैं। वह संघ (आरएसएस) से जुड़े होने के साथ ही भारत विकास परिषद के प्रांतीय संपर्क उपाध्यक्ष भी हैं, और राष्ट्रीय बजरंग सेना के राष्ट्रीय प्रभारी भी हैं। इन सभी क्षमताओं में वह सेवा को ही अपनी प्रमुख जिम्मेदारी समझते हैं। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती श्रद्धा चौकसे गोटेगांव नगर पालिका की उपाध्यक्ष हैं, जो सामाजिक सेवा के अपने पति के मिशन की प्रमुख सहयोगी हैं।
हम शिवहरेवाणी की ओर से भाई पंकज चौकसे को उनके 51वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    समाचार

    4 जुलाई के रक्तदान शिविर के लिए ऑनलाइन पंजीकरण

    समाचार, समाज

    काशी में होगी कलचुरी की गूंज; हैहय कलचुरी महासभा

    समाचार

    आगराः श्री जयनारायण शिवहरे ‘व्हिस्की बाबू’ की उठावनी 29

    Uncategorized, समाचार

    शिवहरे युवा कमेटी ने निर्जला एकादशी पर मिल्क-रोज से

    समाचार

    विधायक विजय शिवहरे की प्रदेश मंत्री पद पर ‘हैट्रिक’;

    समाचार

    आगराः निर्जला एकादशी पर 25 जून की शाम को