July 28, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

सियासत का सिला, भाई को भाई से गिलाः सिद्धार्थनगर में दो सगे भाई आमने-सामने

by Som Sahu November 12, 2017  घटनाक्रमराजनीति 213

भाजपा के श्याम बिहारी जायसवाल के सामने होंगे पूर्व पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल

शिवहरे वाणी नेटवर्क

सिद्धार्थनगर।

कहते हैं सियासत दो भाइयों में भी फूट डलवा सकती है। सिद्धार्थनगर में यह बात सच साबित हो रही है। यहां नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में इस बार भाजपा के उम्मीदवार श्याम बिहारी जायसवाल का मुकाबला उनके सगे भाई और पूर्व पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल से हो रहा है। श्याम बिहारी के उम्मीदवार बनते ही उनके सगे भाई घनश्याम जायसवाल ने भाजपा को अपने समर्थकों के साथ अलविदा कह दिया।

भाजपा में घनश्याम जायसवाल के कद का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह भाजपा के टिकट पर पालिका अध्यक्ष तो बन ही चुके हैं, महिला सीटहोने पर अपनी पत्नी राधिका जायसवाल को भी भाजपा से चुनाव लड़ा कर अध्यक्ष बनवा चुके हैं। पूर्व में पति-पत्नी के अध्यक्ष रहने के बाद इस बार भी पार्टी में टिकट को लेकर उनकी ही दावेदारी मजबूत मानी जा रही थी। लेकिन श्याम बिहारी जायसवाल को टिकट मिलने पर  उनके खेमे में मायूसी फैल गई।  और, घनश्याम जायसवाल ने भाजपा से बगावत कर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा दाखिल कर दिया। अब यहां मुकाबला बेहद रोचक हो गया है। इन दो भाइयों के अलावा दस अन्य उम्मीदवारों ने भी पर्चा दाखिल किया है। चुनाव 29 नवंबर को होना है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शख्सियत

अनोखा रिकार्ड बनाकर गिनीज बुक मं दर्ज होंगे फिल्म

वुमन पॉवर

कामिनी शिवहरेः शर्मीली बहू..बन गई ‘बाहुबली’

वुमन पॉवर

रेनू गुप्ता-ए ‘ब्यूटी विद ब्रेन एंड ब्रेवरी’

समाज

सॉरी प्रोफेसर साहब..हमसे वो लम्हा ‘छिन’ गया

समाचार

क्योंकि अब बहुएं नहीं, बेटियां हैं वो; सहस्त्रबाहु जयंती

समाचार

नगर निकाय चुनाव में राजनीतिक ताकत का अहसास करा