September 23, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
वुमन पॉवर

शिक्षाविद एवं समाजसेवी कल्पना वरिष्ठ नागरिक मंच की अध्यक्ष निर्वाचित

by Som Sahu October 01, 2017  जानकारियां 153

  • वरिष्ठ नागरिक मंच कलार समाज मध्यप्रदेश की नई कार्यकारिणी निर्वाचित

श्री हरीश मालवीय और श्रीमती नीता राय बने उपाध्यक्ष

शिवहरे वाणी नेटवर्क

भोपाल।

वरिष्ठ शिक्षाविद एवं समाजसेवी श्रीमती कल्पना राय को वरिष्ठ नागरिक मंच कलार समाज मध्यप्रदेश का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। आज एक अक्टूबर, रविवार को हुए त्रिवार्षिक निर्वाचन में उन्हें निर्विरोध रूप से संस्था के सर्वोच्च पद पर चुना गया है। श्री हरीश मालवीय को उपाध्यक्ष, श्रीमती नीता राय को उपाध्यक्ष (महिला), श्री डी.पी. गुप्ता को महामंत्री और श्रीमती कमलेश राय को संयुक्त महामंत्री (महिला) निर्वाचित किया गया। इसके अलावा अन्य पदों पर भी निर्वाचन हुए और सभी निर्वाचन पूरी तरह निर्विरोध रहे।

जानकारी के मुताबिक, श्री सुरेश मालवीय को कोषाध्यक्ष, श्री जीएन वर्मा को सह-कोषाध्यक्ष, श्री सतीश आर्य को संगठन मंत्री, श्री आईडी राय को प्रचार मंत्री निर्वाचित किया गया है। इसके अलावा श्रीमती राजकुसुम राय, श्री बालमुकुंद चौकसे, श्री गेंदालाल चौकसे, श्री प्रकाश मालवीय, श्री आरपी मालवीय, श्री पीडी राय को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निर्विरोध चुना गया है। कलचुरी सेना के श्री विपिन राय ने नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि वरिष्ठ नागरिक मंच कलार समाज की कार्यकारिणी का निर्वाचन प्रत्येक तीन वर्ष के अंतराल पर होता है। इसका उद्देश्य समाजसेवा के क्षेत्र में समाज के वरिष्ठजनों को की सक्रियता के साथ ही युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान करना भी है। विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों और अभियानों में यह संस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभाती आई है।

संस्था की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती कल्पना राय ने एक शिक्षिका के रूप में समाज को महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वह इटारसी में केंद्रीय विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य पद से 2009 में रिटायर हुईं और उसके बाद से समाजसेवा में सक्रिय हैं। हाल ही में कलचुरी धर्म यात्रा के आयोजन में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। कलचुरी सेना के श्री मुकुल राय ने वरिष्ठ नागरिक मंच की अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *