August 6, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

भाजपा ने सम्मानित कीं शिवहरे शख्सियतें

by Som Sahu September 14, 2017  घटनाक्रम 340

शिवहरे वाणी नेटवर्क

आगरा

भाजपा महानगर इकाई द्वारा पिछड़ा वर्ग प्रतिभा सम्मान समारोह में शिवहरे समाज की शख्सियतों का भी सम्मान किया गया। इनमें मंदिर श्री दाऊजी महाराज प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री भगवान स्वरूप शिवहरे, उपाध्यक्ष श्री बिजनेश शिवहरे एवं श्री धर्मेंद्र राज शिवहरे, मंदिर श्री राधाकृष्ण प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, महासचिव श्री मुकुंद शिवहरे और कोषाध्यक्ष श्री कुलभूषण गुप्ता रामभाई प्रमुख रहे। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री विजय शिवहरे एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के ब्रज क्षेत्र संयोजक श्री केके शिवहरे मंचासीन रहे।

ईदगाह स्थित होटल एवर ग्रीन में बीते रोज आयोजित सम्मान समारोह में भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री नवाब सिंह नागर ने कहा कि भाजपा ने पिछड़े वर्ग को सबसे ज्यादा सम्मान दिया है। इसके साथ ही विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम भी किया है। इस दौरान शिवहरे  समेत पिछड़ा वर्ग के विभिन्न समाजों के 122 लोगों को सम्मानित किया गया।

समारोह में समाजसेवी श्री आशीष शिवहरे (जिज्ञासा पैलेस), शिवहरे महासभा के अध्यक्ष श्री मनोज शिवहरे, श्री अशोक शिवहरे अस्सो भाई, श्री आलोक शिवहरे, श्री धीरज शिवहरे भी उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

उफ अंजली! ये तुमने क्या किया!! मां की डांट

समाज

वृंदावन में सिर्फ संदेश ही नहीं, दिखाई भी दी